{"_id":"69fb945cdc5bdaa8df0db0ed","slug":"3000-students-from-100-schools-participated-in-the-quiz-kaithal-news-c-245-1-kn11005-148962-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्विज में 100 विद्यालयों के 3000 छात्रों ने की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्विज में 100 विद्यालयों के 3000 छात्रों ने की भागीदारी
Thu, 07 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
अंतर्सदनीय नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ‘माइ भारत क्विज’ की प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में जिले के 100 स्कूलों के करीब 3000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और भारत के इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि यह परीक्षा कैथल के विभिन्न विद्यालयों में एक साथ आयोजित की गई। परीक्षा में विद्यार्थियों को 30 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए, जिनके माध्यम से उनके सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित जानकारी का आकलन किया गया।
परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से किया गया, जिससे विद्यार्थियों को निष्पक्ष और प्रेरणादायक माहौल मिल सका। ‘माइ भारत क्विज’ के जिला नोडल अधिकारी कुशल कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान प्रदान करती हैं, बल्कि उनमें राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं।
विज्ञापन
सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि यह केवल एक क्विज प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़कर उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस अवसर पर डॉ. राज कुमार, प्रधानाचार्य आशु बग्गा, अरुण शर्मा, निशु सहित कई शिक्षाविद और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद अब अगले चरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को आगे की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।