{"_id":"675351ce1a38268801011e15","slug":"23-complaints-received-14-resolved-on-the-spot-kaithal-news-c-18-1-knl1004-534561-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईं 23 शिकायतें, 14 का मौके पर समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईं 23 शिकायतें, 14 का मौके पर समाधान
Sat, 07 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 23 शिकायतें आई, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम गुरविंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं। वहीं उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम द्वारा समस्या सुनी गईं। लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान 12 शिकायतें आई, जिसमें से पांच का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इसी प्रकार से एसडीएम कलायत कार्यालय में दो शिकायतें आईं, जिनके जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
गुहला एसडीएम कार्यालय में नौ शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी शिकायतों का मौके पर समाधान हो गया। डीसी प्रीति ने कहा कि यह अच्छी पहल है। संवाद