फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शिक्षक तालमेल कमेटी ने दिया धरना

शिक्षक तालमेल कमेटी ने दिया धरना

Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक तालमेल कमेटी ने दिया धरना
शिक्षक तालमेल कमेटी ने दिया धरना
विज्ञापन

फोटो संख्या-28
कैथल। शिक्षक तालमेल कमेटी कैथल ने संयुक्त रूप से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर ईश्वर ढांडा, बलबीर सिंह,भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में धरना देकर प्रदर्शन किया। मंच संचालन राजेश बेनीवाल व रामपाल शर्मा ने किया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव रामपाल शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान बलवीर सिंह व हसला के जिला प्रधान ईश्वर ढांडा ने कहा कि अध्यापकों की नाराजगी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह हुडा ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की और उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारी और अध्यापक एक परिवार है। इसमें किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं होना चाहिए। परिवार का मुखिया होने के नाते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से उन्होंने स्वयं कहा कि यदि शिक्षा अधिकारी ने किसी गलत भाषा का प्रयोग किया है। तो मैं उनकी तरफ से क्षमा याचना करता हूं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सामूहिक अवकाश के वेतन काटने बारे निकाले गए पत्र को वापस लेने का आश्वासन दिया और भविष्य में अध्यापकों के साथ तालमेल बनाकर चलने का आश्वासन भी दिया। धरने को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव सतबीर गोयत, बूटा सिंह,ओम प्रकाश कुंडू बसाऊ राम, जयप्रकाश शास्त्री सुरेंद्र श्योकंद, मनोज नैन, अमरनाथ, सुरेश द्रविड़, मंगल सिंह,ओम पाल भाल, जसवीर सिंह, बलवान कुंडू, विकास रावीश ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed