{"_id":"5be08be6bdec2269c10f9776","slug":"21541442534-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना दे रहे 140 कर्मचारियों के घर पर दिवाली के दिन नहीं आएंगी इस बार खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना दे रहे 140 कर्मचारियों के घर पर दिवाली के दिन नहीं आएंगी इस बार खुशियां
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर धरना दे रहे 140 कर्मचारियों के घर नहीं आएगी खुशियां
कैथल। नगर परिषद में काम की मांग कर रहे कर्मचारियों के घर इस बार दिवाली की खुशियां नहीं आएगी। कारण है कि उनकी परिषद में अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही। सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान शिवचरण ने कहा कि 140 कर्मचारी परिषद में पिछले छह माह से धरनारत हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरकार द्वारा एक बार सितंबर माह में और एक बार 5 अक्तूबर को अनुमति के लिए पत्र जारी किया जा चुका है। जिसमें उनके अनुबंध को बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन फिर भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में डीसी को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। डीसी के स्तर पर भी सुनवाई नहीं हुई। आज जब पूरा देश त्योहार मना रहा है। इन कर्मचारियों के घरों में भी खुशियों की उम्मीद है। लेकिन शायद अधिकारियों को इनकी कोई परवाह नहीं है। उनकी मांग है कि 140 कर्मचारियों का अनुबंध बढ़ाते हुए उन्हें रोजगार दिया जाए।