फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   संध्याकालीन चौपाल में बदला रात्रि प्रवास कार्यक्रम

संध्याकालीन चौपाल में बदला रात्रि प्रवास कार्यक्रम

Sat, 28 Jul 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
संध्याकालीन चौपाल में बदला रात्रि प्रवास कार्यक्रम
संध्याकालीन चौपाल में बदला रात्रि प्रवास कार्यक्रम
विज्ञापन

डीसी ने सुनीं गांव शेरगढ़ के स्कूल में समस्याएं
दिन में लगाई गई प्रदर्शनी
फोटो संख्या-43 व 44
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रशासन द्वारा हर माह आयोजित किए जाने वाला रात्रि प्रवास कार्यक्रम अब संध्याकालीन चौपाल में बदल गया है। इसी के तहत शुक्रवार को डीसी सुनीता वर्मा ने एडीसी पार्थ गुप्ता के साथ जिला प्रशासन द्वारा शेरगढ़ गांव स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित संध्या चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर एसडीएम कमलप्रीत कौर व डीएसपी जोगिंद्र श्योराण व अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। एडीसी पार्थ गुप्ता ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपण करके गांव में वन विभाग के माध्यम से पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
डीसी सुनीता वर्मा ने ग्राम पंचायत की गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के संदर्भ में ग्राम पंचायत का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आगामी कार्रवाई के लिए सौंपा। उन्होंने गांव में नहरी पानी आधारित पेयजल आपूर्ति के बारे में भी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीण पाला राम की सड़क दुर्घटना में घायल होने पर आर्थिक सहायता के संदर्भ में जिला रैडक्रॉस सोसायटी के अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीडीपीओ कंवर दमन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संध्या चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के घरद्वार पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस अवसर पर डीडीए डा. महावीर सिंह ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, डिप्टी डीईओ शमगशेर सिरोही, डीएफएससी सुरेंद्र अरोड़ा ने अपने-अपने विभागों की जानकारी दी। गांव के सरपंच गुरनाम सिंह ने उपायुक्त तथा अन्य अधिकारीगण का गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत की ओर से स्वागत किया तथा गांव की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता आशीष गुप्ता, वीके गुप्ता, आरके गोयल, एलडीएम आरके कटारिया, डीएचओ अंशुल आनंद के अलावा अन्य विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed