फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भारी मन से दी बप्पा को विदाई

भारी मन से दी बप्पा को विदाई

Wed, 06 Sep 2017 12:05 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
भारी मन से दी बप्पा को विदाई
भारी मन से दी बप्पा को विदाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गणेश चतुर्थी के पावन उपलक्ष्य में जिलेभर में गणेश महोत्सव के अंतिम दिन शहर में विभिन्न समितियों की ओर से सजाए गए पंडाल में आरती के बाद बप्पा को भाव भरी विदाई दी गई। इस मौके पर पूरे शहर में लोग भगवान गजानन के जयकारों पर खूब उत्साह दिखाई दिया। गणपति महोत्सव के दस दिनों के उत्सव के अंतिम दिन में दिनभर शहर की सड़कों पर भगवान गणपति के भजनों की गूंज ही गूंज दिखाई दी। इसी कड़ी में सर्राफा बाजार में महराष्ट्रीयन गणेश सेवा समिति की ओर से सजाए गए भगवान गजानन को ढोल की थाप पर विदाई दी। इस मौके पर समिति के सदस्य झूमते दिखाई दिए। समिति द्वारा विसर्जन के लिए निकाली गई यात्रा सर्राफा बाजार से शुरु होकर कमेटी चौक, पिहोवा चौक व करनाल रोड से होते हुए काकौत गांव की नहर में पहुंची। इस दौरान भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। जिसमें कलाकारों ने भगवान शिव व माता पार्वती की आकर्षक झांकियां भी निकाली। समिति के सदस्य महात्मा ने बताया कि समिति का इस वर्ष 24 वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर जगन्नाथ, विश्वनाथ, पोपट, अरविंद, हनुमंत, ज्ञानेश्वर, सुखदेव, अशोक, सुखदेव, रामेश्वर, दर्शन, भास्कर, पिंटू, चंदू व सुनील सहित अन्य मौजूद रहे।

सीवन। मंगलवार को सीवन में गणपति विसर्जन की खूब धूम रही। इस मौके पर आई प्ले आई लर्न स्कूल में स्थापित भगवान गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए भगवान गणपति को विदा किया। नगर में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तु जल्दी आ की गूंज सुनाई दी। शैली मुंजाल ने बताया कि उन्होंने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान गणपति जी की प्रतिमा की स्थापना स्कूल में की थी और आज उनका विसर्जन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुंजाल ग्रुप के चेयरमैन वेद प्रकाश मुंजाल, पुष्पा मुंजाल, विक्रम मुंजाल व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं स्वर्ग द्वार मंदिर के सामने वाले मैदान में भौपट्टी जल सेवा मित्र मंडल युवा वर्ग की ओर से मनाए जा रहे दूसरे विशाल गणपति महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि हलका गुहला के पूर्व विधायक व वरिष्ठ इनेलो नेता बूटा सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का होना आज के समय की आवश्यकता है। इस मौके पर समाजसेवी पवन शर्मा, चिमन लाल गर्ग व बलबीर शर्मा ने वशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। बूटा सिंह ने भौपट्टी जल सेवा मित्र मंडल के सदस्यों की सराहना की व कहा कि ये गणपति महोत्सव सहित सीवन में और भी धार्मिक व सामाजिक कार्यों का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं। आरती व संकीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर जल सेवा मण्डल के पवन शर्मा, रिशि पाल शर्मा , चिमन लाल गर्ग, बलबीर शर्मा, तनीष शर्मा प्रधान, सुमित शर्मा, रमन शर्मा, सागर, साहिल धीमान व शेखर राणा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed