फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   21 government school teachers have prepared a book for the International Math Olympiad.

Kaithal News: सरकारी स्कूलों के 21 शिक्षकों ने तैयार की अंतरराष्ट्रीय मैथ ओलंपियाड की पुस्तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
21 government school teachers have prepared a book for the International Math Olympiad.
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पुस्तक भेंट करते हुए डीसी अपराजिता व​ ​शिक्षा विभाग के अ​धिकारी।
कैथल। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गणित की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जिले में नई पहल की गई है। सरकारी विद्यालयों के 21 गणित शिक्षकों ने सामूहिक प्रयास से अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड की तैयारी के लिए विशेष पुस्तक तैयार की है। डीसी अपराजिता ने यह पुस्तक शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भेंट की।
विज्ञापन

पुस्तक तैयार करने में डीएमएस कैथल छत्रपाल, गणित प्रवक्ता राममेहर, लक्ष्मी नारायण, चारू, रोजी, संदीप बीआरपी सहित अन्य गणित शिक्षकों का योगदान रहा। डीसी ने बताया कि जिले में प्रतिभाशाली सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड की नि:शुल्क कोचिंग भी संचालित की जा रही है। वर्तमान में 395 विद्यार्थी इसका लाभ ले रहे हैं। इसका उद्देश्य आर्थिक या संसाधनों की कमी के कारण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित होने से बचाना है।
विज्ञापन


हरियाणा गणित ओलंपियाड में भी मिलेगी मदद
डीसी ने बताया कि पुस्तक हरियाणा गणित ओलंपियाड की तैयारी में भी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को एक लाख, द्वितीय को 51 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 100वें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये सम्मान स्वरूप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह खंड मुख्यालयों पर लगती हैं कक्षाएं
जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल ने बताया कि डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार के सहयोग से प्रत्येक शनिवार जिले के सभी छह खंड मुख्यालयों पर अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड की विशेष कक्षाएं लगाई जाती हैं। इनमें चयनित विद्यार्थियों को अनुभवी गणित शिक्षकों की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। कक्षाओं में गणितीय अवधारणाओं की समझ बढ़ाने के साथ समस्या समाधान क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पुस्तक भेंट करते हुए डीसी अपराजिता व शिक्षा विभाग के अधिकारी।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पुस्तक भेंट करते हुए डीसी अपराजिता व शिक्षा विभाग के अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed