फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   21 arrested

दो पक्षों में मारपीट के मामले में 21 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
21 arrested
21 arrested - फोटो : Kaithal
नगर की सैंसी कॉलोनी में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में पुलिकस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामले में करीब 100 लोगों को जांच के घेरे में लिया गया है। शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आवासीय क्षेत्र में शांति बहाली के लिए दो दिन से भारी सुरक्षा बल को नगर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

काफी समय से सैंसी बिरादरी के दो गुटों के बीच बड़ा विवाद चल रहा था। हालात शुक्रवार को उस समय ज्यादा बिगड़ गए जब दोनों पक्षों के बीच पत्थर, लाठी और डंडे चल पड़े। पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर इस तनावपूर्ण स्थिति को पुलिस ने चुनौती के तौर पर लिया। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने कलायत थाना में अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करवाई है ताकि कोई कानून को अपने हाथ में न ले पाए। शिकायतें में एक गुट ने दूसरे गुट पर 8 घरों में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट के साथ-साथ मारपीट के आरोप लगाए। पत्थरबाजी में एक गुट के करीब 7 लोग घायल बताए गए। दूसरे गुट द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बस्ती में करीब दो दर्जन लोगों द्वारा घरों पर लाठी-डंडे गंडासी व पत्थरों से हमला कर दिया। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उनके द्वारा बस्ती के करीब एक दर्जन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

विवाद में आम लोगों का जीना हुआ मुश्किल:
सैंसी कॉलोनी में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद से आसपास रहने वाले परिवारों में दहशत का माहौल बना है। लोगों का कहना है कि दोनों गुटों में जब विवाद शुरू होता है तो पथराव बरसात की तरह होता है। साथ ही हंगामा खड़े किया जाता है। एक दूसरे के घरों में एसी, बिजली का सामान, इनवर्टर, बैटरी, फर्नीचर, दरवाजे, मोटर साइकिल व अन्य सामान को निशाना बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ दी शिकायत:
दोनों पक्षों के विवाद में पुलिस ने जो कानूनी कार्रवाई की है उसके अनुसार राजो देवी और नाथी राम की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें करीब 100 लोगों को जांच के घेरे में लिया गया है। कलायत डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि किसी को भी अमन-चैन खराब करने की इजाजत नहीं है। दोनों गुटों के विवाद पर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। शनिवार को 21 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed