{"_id":"5c2d0739bdec2256c4553786","slug":"201546454841-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को बागवानी के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को बागवानी के गुर सिखाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को बागवानी के गुर सिखाए
फोटो नंबर-50
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। राजकीय कन्या स्कूल चीका में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में बुधवार को छात्राओं ने योग व व्यायाम से शिविर की शुरूआत की। कृषि अधिकारी राजबीर सिंह ने छात्रों को बागवानी के गुर बताए और घर पर ही आर्गेनिक खाद तैयार करने के नुस्खे बताए। जिला कोर्डिनेटर विजेंद्र सिंह ने शिविर का अवलोकन करते हुए छात्रों को आह्वान किया कि वे शिविर में सीखी गई बातों को अपने जीवन में उतारें। विजेंद्र सिंह ने कहा कि एनएसएस शिविर राष्ट्र सेवा व समाज सेवा का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं एनएसएस शिविरों से जुड़कर समाज में फैले अंधविश्वास व कुरीतियों को समाप्त कर सकती है। प्रोग्राम अधिकारी रजवंत कौर ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों में भाग लेने से छात्राओं में मिलजुल कर काम करने व अनुशासन की भावना पैदा होती है। इस मौके पर छात्राओं ने स्कूल प्रांगण में लगे फूलों की क्यारियों की गुड़ाई की।