फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   श्री कृष्ण की पूजा कर मनाया गोवर्धन पर्व, लगाया अन्नकूट भंडारा

श्री कृष्ण की पूजा कर मनाया गोवर्धन पर्व, लगाया अन्नकूट भंडारा

Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण की पूजा कर मनाया गोवर्धन पर्व, लगाया अन्नकूट भंडारा
श्री कृष्ण की पूजा कर मनाया गोवर्धन पर्व, लगाया अन्नकूट भंडारा
विज्ञापन

फोटो नंबर-03 व 04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा में मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों व अन्य जगहों पर श्री अन्नकूट का भंडारा लगाया। वीरवार को ढांड राड पर स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में अन्नकूट का भंडारा लगाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल, आलू पूरी का प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के पुजारी पंडित प्रेमशंकर शास्त्री ने बताया कि दीपावली के अगले दिन अयोध्या में श्री अन्नकूट का भंडारा लगाने की परंपरा शुरू हुई। जिसके बाद से दिवाली से अगले दिन यह भंडारा लगाया जाता है। इसी कड़ी में श्री हनुमान वाटिका में मंदिर सुधार समिति द्वारा गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट का भंडारा लगाया गया। पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को अन्नकूट कहा जाता है। इसी दिन भगवान कृष्ण ने देव राज इंद्र के अहंकार को खत्म करते हुए गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। भगवान कृष्ण को भोग लगाने के बाद सब लोग इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं। इसे बलि प्रतिपदा भी कहते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भजन कीर्तन भी करते हैं। इस अवसर पर चन्द्रगुप्त शोरेवाला, हरिकिशन, एसपी गुप्ता, बालकिशन लाटका, सोमप्रकाश, सुभाष गोयल, राकेश, श्यामलाल वर्मा, कैलाश बंसल, रामकिशन, सुशील बंसल, एलएम बिंदलिश, एसके गर्ग, सुधीर अग्रवाल, उमेश, कमल, रामदेव, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन

पारंपरिक ढंग से मनाया गया अन्नकूट व गोवर्धन पर्व
फोटो नंबर-34
कलायत। कलायत में अन्नकूट व गोवर्धन पर्व को पारंपरिक ढंग के साथ से मनाया गया। कपिल मुनि मंदिर परिसर में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूरा दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही व बाद दोपहर तक लोग मंदिर में बंटने वाले अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करते रहे। अपने-अपने घरों में लोगों ने पारंपरिक ढंग से गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन को बना कर दिन भर उसकी पूजा की और शाम में बछड़े को बनाए गए गोवर्धन के ऊपर से निकाल कर उसका विसर्जन किया। पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि आज का पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन की पूजा गो की पूजा
फोटो नंबर-35
राजौंद। आचार्य पंडित राम भगत हरित ने बताया कि गोवर्धन की पूजा गो की पूजा है। श्री कृष्ण ने गो की पूजा को विशेष महत्व दिया है। इस दिन लोग गन्ने, कपास, लाठी, मदानी इत्यादि के साथ गोवर्धन पर ऐसी तैयारी करते है, जैसे एक किसान के खेत में हरी भरी फसल व घर में दूध व दही सहित घर की सुख समृद्धि के लिए दृश्य दिखाए जाते है।


भवानी मंदिर चीका में लगाया अन्नकूट का भंडारा
फोटो संख्या-39
गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर चीका में गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में अन्नकूट भंडारा लगाया गया। इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा, भूषण शर्मा, मोती राम गर्ग, मा.राम कुमार ,रवि शर्मा, दीपक मिगलानी, दिनेश शर्मा, रविन्द्र बिंदलिश, रविन्द्र पाली, वेद बंसल, बलवीर सैनी, कुलदीप माजरा, माता राम गर्ग, भोजराज, गुरबक्स सिंह, हंसराज जिंदल, बलकार पासी, कृष्ण धीमान, मंगल राम, सतप्रकाश, सतपाल जिंदल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed