{"_id":"5b197d844f1c1b8c278b4872","slug":"201528397188-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवकों की अनिरश्चितकालीन हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवकों की अनिरश्चितकालीन हड़ताल खत्म
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों की अनििश्चितकालीन हड़ताल खत्म
फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। पिछले 25 दिनों से चल रही ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल मांगों को मानने के बाद खत्म हो गई। सभी ग्रामीण डाक सेवक अपने-अपने कार्य पर लौट आए है और उन्होंने पहले की तरह ही अपना कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीण डाक सेवक 14 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हुए थे और सीवन के ग्रामीण डाक सेवकों ने उस दौरान सीवन के डाकघर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। प्रधान जसवंत सिंह कंग ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवकों ने सीवन डाकघर के सामने यह धरना लगातार दिया और दिनांक एक जून को दिल्ली के संचार भवन के सामने भी ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा धरना दिया गया। उसके बाद कैथल के मुख्य डाकघर के सामने धरना आरंभ किया गया जोकि 6 जून तक चला। अंत में सरकार को इस धरने के सामने झुकना पड़ा और ग्रामीण डाक सेवकों की मांगों को मान लिया गया। इस अवसर पर रूलिया राम सैर, मदन लाल कांगथली, सतीश शर्मा सीवन, जयपाल चुघ सीवन, रमेश कुमार ककराला, चन्द्रभान खेड़ी गुलाम अली, परमिन्द्र कौर सैर, राम चन्द्र लदाना चक्कू, परमिन्द्र सिंह कवारतन, रमेश कुमार खेड़ी गुलाम अली मौजूद रहे।