फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 Panchayats of the district got honor for becoming TB free

Kaithal News: टीबी मुक्त होने पर जिले की 20 पंचायतों को मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
20 Panchayats of the district got honor for becoming TB free
कैथल। टीबी मुक्त ग्रामीण भारत अभियान के तहत जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक किए गए सर्वे के अनुसार जिले के 20 गांव टीबी मुक्त हुए। डीसी प्रशांत पंवार ने सोमवार को इन ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान चलाकर लोगों को उत्साहित कर रहा है, जो पंचायत टीबी मुक्त हो गई हैं, उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने सम्मानित होने वाली ग्राम पंचायतों से आह्वान किया कि वे इस टीबी मुक्त गांव के स्टेटस को बरकरार रखें और साल 2025 तक देश से टीबी को खत्म करने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने सभी सदस्यों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित किया तथा जिला कैथल की सभी ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय कार्यक्रम टीबी मुक्त भारत में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का संदेश दिया। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि राज्य क्षयरोग कार्यालय, पंचकूला से आई टीम के द्वारा सर्वे व रिकार्ड के आंकलन करने के उपरांत कुल 20 ग्राम पंचायतें चयनित की गईं। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय ने गांवों के लिए कुछ पैरामीटर निर्धारित किए हुए थे। इन पैरामीटर को पूरा करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी व जिला क्षयरोग अधिकारी, ब्लॉक पंचायत अधिकारी चयनित पंचायतों से ग्राम सरपंच व ग्राम सचिव ने भाग लिया।
विज्ञापन





इन गांवों को मिला सम्मान-
मंझेड़ी, बुडनपुर गुजरान, छन्ना जाटान, हरनौला, जनेदपुर, सुल्तानिया करतारपुर, कसौली, खेड़ी दाबन, मेगामाजरा, फर्शमाजरा, डडवाना, धेरडू, भालंग, दुमाड़ा, कलासर, नरवलगढ़, सिल्ला खेड़ा, बदनारा, जठेड़ी तथा मुन्नारेहड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन






टीबी के लक्षण और उपचार
सीएमओ रेनू चावला ने कहा कि दो हफ्ते से ज्यादा खांसी होने, खांसी के साथ बलगम या खून आने, सांस लेने पर सीने में दर्द होने, बेचैनी और थकान महसूस होने, शरीर में दर्द बने रहना, रात में बुखार व पसीना आना तथा भूख कम लगना और वजन घटना आदि टीबी के लक्षण हैं। इस प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और नियमित इलाज कराएं।

उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज संभव है। टीबी के मरीजों को प्रोटीनयुक्त भोजन, पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ, फल व सब्जियों का सेवन करना चाहिए। वहीं सभी प्रकार के नशे (बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, तंबाकू, शराब) चाय, तला हुआ खाना, मसालेदार खाना आदि से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed