{"_id":"66b2be2974761e5ba5024244","slug":"20-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-america-kaithal-news-c-18-1-knl1004-447518-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 20 लाख
Wed, 07 Aug 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर एक आरोपी ने करीब 20 लाख रुपये ठग लिए। बाद में उसे अमेरिका की बजाय बेलारूस भेज दिया और 45 दिन तक वहीं बंधक बनाकर रखा। बाद में युवक के पिता ने स्वयं टिकट बुक करवा युवक को अपने घर वापस बुलाया। पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव ककराला अनायत निवासी मस्तान सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि वह अपने बेटे जसनप्रीत सिंह को अमेरिका भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अक्तूबर 2023 में जालंधर पंजाब निवासी मिलन उर्फ मोनू से बातचीत की। आरोपी ने उसके बेटे को विदेश भेजने के लिए 33 लाख रुपये मांगे और कहा कि वह उसके बेटे को अमेरिका में काम भी दिलवा देगा। आरोपी ने उनके घर आकर जसनप्रीत सिंह का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए। साथ ही अलग-अलग समय में उनसे 19 लाख 92 हजार 800 रुपये ले लिए। इसके बाद नवंबर 2023 में उसके बेटे को कजाकिस्तान भेज दिया और वहां से टैक्सी के जरिये रूस व आगे बेलारूस भेज दिया। वहां पर उसका बेटा 45 दिन रहा। जब उसने अपने बेटे को जल्द अमेरिका भेजने के लिए आरोपी को कहा तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसके बेटे को बेलारूस में बंधक बना कर रखा। 45 दिन के बाद उसने स्वयं टिकट का इंतजाम करके अपने बेटे जसनप्रीत सिंह को भारत में अपने घर बुलाया। एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।