फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 lakh cash stolen between gunny bags loaded in truck, four arrested

Kaithal News: ट्रक में लदे बारदाने के बीच रखी 20 लाख की नकदी चोरी, चार काबू

Sun, 26 Feb 2023 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 Feb 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
20 lakh cash stolen between gunny bags loaded in truck, four arrested
कैथल। एक खल मिल मालिक राजस्थान के भिवाड़ी से बारदाने के बीच नकदी मंगवाता था। आरोप है कि मिल के पूर्व कर्मचारी ने ट्रक के चालक और दो अन्य के साथ मिलकर 20 लाख रुपये की नकदी रास्ते में ही चोरी कर ली। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पंद्रह घंटे में ही खुलासा करते हुए चालक सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों से 19 लाख रुपये बरामद कर लिए। कोर्ट में पेशी के बाद तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी को रिमांड पर लेकर एक लाख रुपये की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर थाना सिविल लाइन में मीडिया को दी जानकारी में डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि 24 फरवरी को मॉडल टाउन कैथल निवासी सचिन बंसल ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि उसकी कैथल उद्योग मार्ग व खुशखेड़ा भिवाड़ी राजस्थान में फैक्ट्री है और उनका बंसल कॉटन के नाम से खल बनाने का काम है। 23 फरवरी को ड्राइवर राजेश सिंह निवासी ककहेडी गाड़ी में बारदाना लेकर भिवाड़ी राजस्थान से आ रहा था, जिसमें उनके भिवाड़ी में मैनेजर ने चार दिन में एकत्रित हुई 20 लाख रुपये की राशि बारदाने के बीच में रख दी थी। जब सुबह गाड़ी उतारते वक्त चेक किया तो गाड़ी में पैसे नहीं मिले। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने ड्राइवर पर शक जाहिर किया था। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन व सीआईए-2 की टीम जांच में लगाई गई। दोनों टीमों ने गंभीरता से कार्रवाई कर पहले आरोपी ड्राइवर ककहेडी निवासी राजेश को काबू किया। पूछताछ में आरोपी राजेश ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों में मोई माजरी जिला सोनीपत निवासी देवेंद्र, नरड हाल शुगर मिल कालोनी कैथल निवासी संजीत और ककहेडी निवासी मलकीत शामिल थे, जिन्हें काबू किया गया। मलकीत व राजेश दोनों भाई हैं।
विज्ञापन


मिल का पूर्व कर्मी रह चुका है देवेंद्र
पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपियों में से एक आरोपी देवेंद्र पूर्व में मिल में काम कर चुका था। उसको पता था कि जो गाड़ी कैथल से खल लेकर जाती है तथा भिवाड़ी से बारदाना लेकर आती है उसमें बारदाना के बीच रुपये रखे होते हैं। यही कारण है कि उन्होंने आपस में रास्ते में बारदाना उतारकर एक कट्टे में रखे 20 लाख रुपये चोरी कर लिए। फिर सभी ने पैसे आपस में बांट लिए तथा वापस बारदाना गाड़ी में लोड कर दिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी राजेश से छह लाख, मलकीत से 2 लाख 75 हजार, देवेंद्र से 3 लाख 75 हजार तथा संजीत यादव से छह लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। सभी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी संजीत का माननीय न्यायालय से एक लाख रुपये बरामद करने के लिए एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। शेष तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed