फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   2.5 crore people of Haryana have come to renew the license of the government from my family: Manohar Lal

हरियाणा की ढाई करोड़ जनता मेरा परिवार, इस परिवार से सरकार का लाईसैंस रिन्यू कराने आया हूं-मनोहर लाल

Tue, 20 Aug 2019 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
2.5 crore people of Haryana have come to renew the license of the government from my family: Manohar Lal
22-कैथल। जन आशीर्वाद यात्रा परशुराम चौक पर पहुंचने पर उपस्थित लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए सी? - फोटो : Kaithal
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की ढाई करोड़ जनता मेरा परिवार है। पूर्व नेताओं की तरह से हमने भाई-भतीजावाद, परिवारवाद की परंपरा को खत्म करके देश, प्रदेश को आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य करवाए हैं। मैं इसी परिवार से दोबारा से सरकार चलाने के लिए लाइसेंस को रिन्यू करने की अपील लेकर आया हूं। जनता इस बार फिर से उन्हें आशीर्वाद देगी। सीएम मंगलवार को जिले में 13 जगहों पर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ को संबोधित कर रहे थे। गुहला-चीका के गांव भागल से यात्रा ने जिले में प्रवेश किया। इसके बाद गुहला-चीका, कांगथली, सीवन, कैथल में कई जगहों, पूंडरी, ढांड व कौल में करीब 13 जगहों पर यात्रा का स्वागत किया गया। हर जगह 5 से 6 भाजपा टिकटार्थी नेताओं द्वारा जुटाई गई भीड़ ने सीएम का अभिनंदन किया। कैथल में 31 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने सीवन को नगर पालिका बनाने व हरियाणा में विकास परियोजनाओं के लिए सोशल ऑडिट सिस्टम लागू करने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन

सीएम ने सभी जगहों पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि कैथल सहित प्रदेश में सभी हलकों में भाजपा की टिकट के लिए 15 से 20 तक उम्मीदवार हैं। सभी टिकट चाहते हैं। यदि उन्हें कह दिया जाए कि एक कमरे में जाकर एक उम्मीदवार पर सहमत हो जाओ तो वे सिर फटौव्वल कर लेेंगे। इसीलिए टिकट का फैसला बड़ों पर छोड़ दिया जाए। उनकी व पीएम नरेंद्र मोदी की भी मजबूरी है, टिकट एक को मिलेगा, गुलाब की पंखुड़ी एक को दी जाएगी। बाकी उनका समर्थन करें। जो चुनाव नहीं लड़ेगा, उसे भी काम दिया जाएगा। नायब सैनी को नारायणगढ़ से विधायक चुना गया, फिर वे मंत्री बनें, अब वे सांसद हैं। इस बार नारायणगढ़ से किसी ओर को टिकट देना होगा। जिला परिषद हो, पंचायत समिति हो या फिर कोई अन्य अदायरा। सभी जगह पार्टी नेताओं के लिए काम है। जो चुनाव नहीं लड़ेंगे, उन्हें भी काम दिया जाएगा। इसीलिए एकजुट होकर आज के बाद नेता के जयकारे लगाना छोड़ दें। नारे केवल दो लगाएं, भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।
विज्ञापन

कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला पर शहर में सभी चौक-चौराहों से जमकर निशाना साधा और कहा कि उनका सूरज डूब चुका है। इस बार कैथल से भी भाजपा विजयी होगी। सीएम ने सभी शहरों में वहां सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्य गिनवाए। ईमानदारी, पारदर्शिता, सार्वजनिक कार्यों को प्राथमिकता, परिवारवाद का खात्मा जैसी उपलब्धियों के आधार पर जनता से फिर से सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा और लोगों पर फूलों की वर्षा की। जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद नायब सिंह सैनी, गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, करनाल के विधायक संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर खुली बस में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed