{"_id":"5c55e5eabdec224d04453739","slug":"181549133290-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाले सप्ताह में भी नही मिलने वाली ठंड से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाले सप्ताह में भी नही मिलने वाली ठंड से निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले सप्ताह में भी नही मिलने वाली ठंड से निजात
5 फरवरी से फिर सक्रिय हो रहा है पश्चिम विक्षोभ
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। आने वाले सप्ताह में भारी ठंड से निजात मिलने की कोई संभावना नजर नही आ रही। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि 5 फरवरी से पश्चिम विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इस दौरान भी दिन के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाऐगी। इस दौरान बरसात, आंधी तूफान के साथ बर्फीली हवाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि इस समय भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कर चल रहा है। आने वाले समय में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। अक्सर देखा जाता है कि 14 जनवरी के बाद से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाता है पर इस बार मौसम लगातार खराब होता जा रहा है। बार बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है तथा सामान्य से 8 से 10 डिग्री न्यूनतम तापमान फरवरी मास में भी दर्ज किया जा रहा है। इस बारे डा.डागर ने बताया कि यूरोप में लगातार बर्फबारी जारी है तथा यूरोप से लगातार पोलरवर्टेक्स, जिन्हें बर्फीली हवाएं भी कहा जा सकता है, हिमालय से टकरा रहे हैं। जिससे हिमालय पर भी लगातार बर्फ पड़ रही है। उसी का परिणाम है कि मैदानी इलाकों में लगातार शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिम रहेगी तथा 9.3 किलोमीटर प्रति घंटा की होने से शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि जिला कैथल 4 फरवरी तक सुबह के समय में धुंध की स्थिति रहेगी बाद में मौसम साफ हो जाएगा। 6 फरवरी को बादलवाई एवं गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने के कारण से दिन के तापमान में गिरावट आऐगी जबकि रात्रि का तापमान बढ़ेगा। यही स्थिति 8 फरवरी तक यथावत रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि तेज हवाओं व बरसात की संभावना को ध्यान में रखते हुए सिंचाई व स्प्रे कुछ समय तक रोक लें।