फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शीघ्र बुलाई जा सकती है नगर परिषद की बैठक

शीघ्र बुलाई जा सकती है नगर परिषद की बैठक

Wed, 02 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
शीघ्र बुलाई जा सकती है नगर परिषद की बैठक
शीघ्र बुलाई जा सकती है नगर परिषद की बैठक
विज्ञापन

सिटी स्क्वॉयर के लिए करोड़ों रुपये की राशि जारी करने का मामला
ईओ ने कहा- नियमानुसार शीघ्र लिया जाएगा फैसला, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी को बैठक बुलाए जाने के नोटिस से सरगर्मियां बढ़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद कैथल द्वारा बनवाए जा रहे सिटी स्क्वॉयर प्रोजेक्ट में ठेकेदार को निर्माण कार्य के दौरान किए गए भुगतान को लेकर एक बार फिर से शहर की सरकार में तकरार बढ़ गई है। अब इस मुद्दे पर पार्षदों के नोटिस के बाद शीघ्र ही नगर परिषद की बैठक बुलाई जा सकती है। ईओ अशोक कुमार का कहना है कि इस मामले में नियमों के तहत शीघ्र ही फैसला लिया जाएगा।
विदित रहे कि सिटी स्क्वॉयर के निर्माण का कार्य करीब 35 करोड़ रुपये से अधिक में किया जा रहा है। इसके लिए प्रारंभिक निर्माण के दौरान ही किए गए भुगतान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट धर्मबीर भोला ने बताया कि एक तो इस कार्य के लिए जारी किए गए टेंडर की तिथि को लेकर पार्षदों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एक ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए इसकी तिथि को बिना किसी अधिकारी के आदेश के 3 दिन तक बढ़ा दिया गया। इसके अलावा ठेकेदार को निर्माण कार्य के लिए नियमों की अनदेखी कर करीब 7 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

उधर, परिषद सूत्रों ने बताया कि पूरी कार्रवाई में नगर परिषद के जिम्मेवार अधिकारियों तक पर गंभीर आरोप हैं और उन पर नियमों के खिलाफ भुगतान के आरोप हैं। बताया तो यह जा रहा है कि एक अधिकारी की तो परिषद में नियुक्ति ही इस टेंडर पर हस्ताक्षर करवाने के लिए की गई थी, जो कुछ ही दिन में यहां से फिर से स्थानांतरित कर दिए गए थे। कई गंभीर आरोपों को लेकर पार्षदों ने ईओ को मांग पत्र देकर शीघ्र ही परिषद की बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ अशोक कुमार ने कहा कि उन्हें पार्षदों का प्रतिवेदन मिला है। जिसमें पार्षदों ने बैठक बुलाए जाने की मांग की है। इस मामले में बुधवार को नियमों की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed