फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दुकानों में हुई चोरी, फोटो स्टूडियो में लगाई आग

दुकानों में हुई चोरी, फोटो स्टूडियो में लगाई आग

Wed, 16 May 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दुकानों में हुई चोरी, फोटो स्टूडियो में लगाई आग

विज्ञापन
दुकानों में हुई चोरी, फोटो स्टूडियो में लगाई आग

फोटो नंबर-27,28
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। सोमवार रात को कैंची चौक पर हुई लाखों की चोरी के पश्चात मंगलवार रात्रि को भी चोरों ने जम कर आतंक मचाया। चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगाई व एक फोटो स्टूडियो को आग लगा दी। दुकान में आग लगाए जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दो रात्रि में लगातार चार दुकानों में हुई चोरी के चलते कैंची चौंक मार्केट के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया। स्टूडियो के मालिक मटौर निवासी बलराज सिंह ने बताया कि गत रात को वह अपनी दुकान को अच्छी प्रकार जांच सही करके गया था। रात्रि करीब साढ़े 3 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन पर सूचना दी कि आपकी दुकान में आग लगी हुई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही वह दुकान पर आया तथा पुलिस के साथ दमकल विभाग को भी सारी जानकारी दी। पुलिस व दमकल के वाहन मौके पर तो पहुंच गए थे मगर इससे पहले ही उसका सब कुछ जल चुका था। बलराज का कहना था कि उसकी दुकान को चोरों ने लूटने के बाद रंजिशन आग लगाई है। दुकान में आग लगाए जाने से दुकान में 5 लाख के करीब का नुकसान हो गया।
चोरी व दुकान में आग लगाने की शिकायत पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को शिकायत दी। ताज स्वीटस के मालिक सोनू निवासी पिंजुपुरा ने दुकान से नकदी व मिठाई के साथ करीब 12,000 का नुकसान बताया है। इसी प्रकार फौजी जूस कार्नर चला रहे कलायत निवासी जगबीर सिंह ने सामान व नकदी की 15 सौ रुपये की चोरी की शिकायत दी।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जुटाए साक्ष्य
कैची चौक पर हुई चोरी को ध्यान में रख थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि डॉ. बीरा राम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्टूडियो, दुकानों व अन्य स्थानों से भी साक्ष्य जुटाए है। उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। थाना प्रभारी ललित मोहन कैची चौक के साथ आसपास के क्षेत्र में जहां भी सीसी टीवी कैमरे लगे हुए है उन्हें भी पूरी तरह खंगाला जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed