{"_id":"5af9d2df4f1c1bd3408b5496","slug":"181526321887-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न मिलने पर देवबन के ग्रामीणों ने जींद रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न मिलने पर देवबन के ग्रामीणों ने जींद रोड पर लगाया जाम
Updated Mon, 14 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी न मिलने पर देवबन के ग्रामीणों ने जींद रोड पर लगाया जाम
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव देबवन में पीने के पानी की समस्या को लेकर लोगों ने देबवन कैंची पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर एसएचओ तितरम रामकुमार व गांव के सरपंच ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शीघ्र समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लोगों का आरोप था कि गर्मी के इस मौसम में पानी के लिए हाथों में बर्तन लेकर दर दर भटक रहे है। लेकिन उन्हें कही भी पानी नही मिल रहा। जबकि इस बारे में वह जन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर बार बार पानी की समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके है। लोगों ने बताया कि गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत है। हैंड पंपों का पानी खारा है जो कि घर के किसी प्रयोग में नही आता। गर्मी के इस मौसम में पानी न होने से उन्हें पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। जाम की सूचना पाकर तितरम एस एच ओ रामकुमार व गांव के सरपंच ने मौके पर पहुंचे ओर दो तीन दिन तक समस्या का हल करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। उधर लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो तीन दिन में पानी की समस्या का समाधान नही हुआ तो वह फिर से जाम लगाने से गुरेज नही करेंगे।