फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   18 more colonies of the district will no longer be illegal

Kaithal News: जिले की 18 और कॉलोनियों से मिटा अवैध का दाग

Fri, 06 Oct 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
18 more colonies of the district will no longer be illegal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरा समाचार है। सरकार ने वीरवार देर शाम प्रदेशभर की अवैध कॉलोनियों को वैद्य करने की अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में जिले की 18 अवैध कॉलोनियाें को भी वैध किया है। इस बार खास बात यह है कि यह कॉलोनियां कैथल नगर परिषद और पूंडरी व गुहला नगरपालिका के अधीन आने वाली हैं। इसमें कैथल की 11, पूंडरी तीन और गुहला की चार कॉलोनियां शामिल हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले नगर परिषद और नगर पालिका के अधीन आने वाले गांवों की कॉलोनियों का सर्वे जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से किया गया था। अब सरकार ने इन पर फैसला लेते हुए इन्हें वैध करने का फैसला लिया है। इन कॉलोनियों के वैध होने के बाद अब यहां पर सभी सुविधाएं मिल पाएंगी। गौरतलब है कि गत जुलाई में भी सरकार ने कैथल जिले में कलायत, कैथल और पूंडरी नगरपालिका की 29 कॉलोनियां वैध की गई थी। इसमें सबसे अधिक कैथल नगर परिषद की कॉलोनियां शामिल थी।
विज्ञापन


वहीं, नगर परिषद कैथल की सदन की बैठक का मुद्दा उठने के बाद पुराना शहर स्थित चंदाना गेट की शक्ति नगर गांव की सभी कॉलोनियों को वैध कर दिया गया है। इसके अलावा अर्जुन नगर और खनौरी रोड की कॉलोनियों को वैध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया अब शुरू कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया में संबंधित नगर परिषद व नगर पालिका के साथ मिलकर लगातार कार्य किया जाएगा।

कैथल नगर परिषद के यह हैं कॉलोनियां-
1. पट्टी डोगर
2. भैणी माजरा कॉलोनी
3. शक्ति नगर कॉलोनी भाग तीन
4. अर्जुन नगर विस्तार दो
5. पट्टी खोत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास
6. मानस रोड कॉलोनी भाग एक
7. हैरिटेज स्कूल के पास वाली कॉलोनी
8. गांव खानपुर में खानपुर कॉलोनी
9. शक्ति नगर भाग दो
10. खनौरी बाईपास कॉलोनी
11. शुगर मिल कॉलोनी भाग दो के पास
नगर पालिका गुहला-चीका
12. खुशहाल माजरा में कॉलोनी नंबर 10
12. बेनाम कॉलोनी नंबर छह
13. गांव भागल कॉलोनी ड्राइंग संख्या 59
14. अगौंध रोड कॉलोनी ड्राइंग संख्या 60
नगर पालिका पूंडरी
15. बेनाम कॉलोनी संख्या छह
16. बेनाम कॉलोनी संख्या सात
17. बेनाम कॉलोनी


जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने कहा कि सरकार के आदेशों के तहत अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया अब शुरू कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया में संबंधित नगर परिषद व नगर पालिका के साथ मिलकर लगातार कार्य किया जाएगा।

कैथल की नगर परिषद के साथ गुहला की नगर पालिका और पूंडरी के अधीन आने वाले गांवों की कॉलोनियों भी की गईं वैध

फोटो नंबर-41
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरा समाचार है। सरकार ने वीरवार देर शाम प्रदेशभर की अवैध कॉलोनियों को वैद्य करने की अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में जिले की 17 अवैध कॉलोनियाें को भी वैध किया है। इस बार खास बात यह है कि यह कॉलोनियां कैथल नगर परिषद और पूंडरी व गुहला नगरपालिका के अधीन आने वाली हैं। इसमें कैथल की आठ, पूंडरी छह और गुहला की चार कॉलोनियां शामिल हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले नगर परिषद और नगर पालिका के अधीन आने वाले गांवों की कॉलोनियों का सर्वे जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से किया गया था। अब सरकार ने इन पर फैसला लेते हुए इन्हें वैध करने का फैसला लिया है। इन कॉलोनियों के वैध होने के बाद अब यहां पर सभी सुविधाएं मिल पाएंगी। गौरतलब है कि गत जुलाई में भी सरकार ने कैथल जिले में कलायत, कैथल और पूंडरी नगरपालिका की 29 कॉलोनियां वैध की गई थी। इसमें सबसे अधिक कैथल नगर परिषद की कॉलोनियां शामिल थी। वहीं, नगर परिषद कैथल की सदन की बैठक का मुद्दा उठने के बाद पुराना शहर स्थित चंदाना गेट की शक्ति नगर गांव की सभी कॉलोनियों को वैध कर दिया गया है। इसके अलावा अर्जुन नगर और खनौरी रोड की कॉलोनियों को वैध किया गया है।

कैथल नगर परिषद के यह हैं कॉलोनियां-
1. पट्टी डोगर
2. भैणी माजरा कॉलोनी
3. शक्ति नगर कॉलोनी भाग तीन
4. अर्जुन नगर विस्तार दो
5. पट्टी खोत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास
6. मानस रोड कॉलोनी भाग एक
7. हैरिटेज स्कूल के पास वाली कॉलोनी
8. गांव खानपुर में खानपुर कॉलोनी
9. शक्ति नगर भाग दो
10. खनौरी बाईपास कॉलोनी
11. शुगर मिल कॉलोनी भाग दो के पास
नगर पालिका गुहला-चीका
12. खुशहाल माजरा में कॉलोनी नंबर 10
13. बेनाम कॉलोनी नंबर छह
14. गांव भागल कॉलोनी ड्राइंग संख्या 59
15. अगौंध रोड कॉलोनी ड्राइंग संख्या 60
नगर पालिका पूंडरी
16. बेनाम कॉलोनी संख्या छह
17. बेनाम कॉलोनी संख्या सात
18. बेनाम कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed