{"_id":"5c2d0721bdec2256b73ef522","slug":"171546454817-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस अलोकतांत्रिक, सांप्रदायिक व दोगले चरित्र वाली पार्टी-इंद्रेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस अलोकतांत्रिक, सांप्रदायिक व दोगले चरित्र वाली पार्टी-इंद्रेश कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अलोकतांत्रिक पार्टी : इंद्रेश कुमार
आरएसएस की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर फोन पर अमर उजाला को दी प्रतिक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अलोकतांत्रिक, सांप्रदायिक व दोगले चरित्र वाली पार्टी है। जो संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने जैसी बातें कर रही है। अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत में इंद्रेश ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने 2007 में सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दिया था कि भगवान राम एक काल्पनिक चरित्र है। लेकिन चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदिरों में माथा टेकने जाते हैं। राहुल और अन्य कांग्रेसी नेता रामलीला का उद्घाटन करते हैं लेकिन भगवान राम के वजूद को नकारते हैं।
कांग्रेस अपने शासित राज्यों में एक तरफ तो पार्कों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर रोक लगाने की पूरी तैयारी कर रही है और दूसरी तरफ उन्हीं पार्कों में खुले में नमाज पढ़ने की जोरदार वकालत कर रही है। यह कांग्रेस के दोगले और सांप्रदायिक चेहरे को दर्शाता है।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि मुसलमान हमेशा भयग्रस्त रहें, मुख्यधारा में न आए, देश के विकास में भागीदार न बनें, पिछड़ा रहे और केवल कांग्रेस को वोट देते रहें। ताकि कांग्रेस इनको कुचलकर हमेशा देश पर राज करती रहे। जस्टिस राजिंदर सच्चर कमेटी की रिपोर्ट ने यह सच बता दिया है कि कांग्रेसियों ने मुसलमानों के साथ कितना अत्याचार और भेदभाव किया है और इनको सिर्फ वोट देने वाली मशीन ही समझा है।