फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से खफा भागल के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से खफा भागल के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से खफा भागल के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से खफा भागल के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-38
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। हलका गुहला के दूसरे सबसे बड़े आदर्श गांव भागल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने का सरकारी दावा पूरी तरह फैल होता नजर आ रहा है। इलाज के लिए आने वाले ग्रामीणों को अकसर बैरंग लोटना पड़ता है। ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने सरकार व विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मुकेश कुमार, सुशील शर्मा, सुखदेव, रमन, दीपक, संदीप, सुभाष, सुनील, पिरथी, कुलवंत सिंह ने कहा कि अस्पताल में डाक्टर केवल हाजिरी लगाने के लिए ही आते हैं। यहां पर ना तो किसी प्रकार की दवाई मिलती है और ना ही चिकित्सक ड्यूटी पर रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उन्हें अपना छोटा मोटा इलाज भी प्राइवेट अस्पतालों में ही करवाना पड़ा तो फिर गांव में अस्पताल की जरूरत ही क्या रह जाती है।
बदहाल हो चुका है गब्बर सिंह का विभाग: नोदी चीका
समाज सेवी एवं युवा नेता नोदी चीका ने कहा कि अपने आपको गब्बर सिंह कहने वाले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का खुद का विभाग पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। अपने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा सकने वाले मंत्री दूसरे विभाग के बेकसूर अधिकारियों को सस्पेंड कर अपनी खिज मिटा रहे हैं। नोदी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को फालतू के काम छोड़ स्वास्थ्य विभाग की हालत सुधारने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

गांव भागल की पीएचसी पूरे जिले में एक नंबर व प्रदेश में तीसरे नंबर की पीएचसी रही है। वहां पर पीएचसी स्तर की सभी सुविधाएं मौजूद है। गांव में तैनात डा संजीव गोयल की रात की ड्यूटी रही थी जिसके चलते वे दिन में उपलब्ध नहीं थे। पीएचसी में जरूरत की सभी दवाईयां व नर्स हर समय मौजूद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय शेर, एसएमओ गुहला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed