{"_id":"59b031974f1c1bf87f8b46ab","slug":"171504719255-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में रोहतक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में रोहतक प्रथम
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में रोहतक प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुरुकुल फतेहपुर-पूंडरी में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय एलीमेंटरी स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने किया।
गुरुकुल में तीरंदाजी के कोच मनोज मूंदड़ी व प्रबंधक कमेटी के सचिव कृष्ण आर्य के नेतृत्व में हुई आज की तीरंदाजी के 14 आय वर्ग में रोहतक ने प्रथम, सिरसा ने द्वितीय व फरीदाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लड़कियों में 14 आयु वर्ग में हिसार जिले के लड़कियों ने प्रथम, फरीदाबाद ने दूसरा व कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता गुरुकुल प्रबंधक समिति के चेयरमैन कविराज आर्य ने की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपना ध्यान अर्जुन कि तरह मछली की आंख पर ही रखे। मुख्यातिथि सिरोही ने कहा कि खेलों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, इसके अलावा बच्चों का शारीरिक, मानसिक व भौतिक विकास भी होता है। इस दौरान गुरुकुल के ब्रह्मचारी सूर्यप्रताप ने प्रतिभागियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवाई। तीरंदाजी के कोच मनोज मूंदड़ी ने बताया कि गुरुकुल के अंदर ही प्रतिदिन बच्चों को तीरंदाजी का अभ्यास करवाया जाता है, जिसमें बाहर से बच्चे भी भाग लेते हैं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कौशिक, खेल जिलाधिकारी राजबीर सिंह, डी.पी.आई. नरेश बनवाला, गुरुकुल स्टाफ राजेश शर्मा, अमित मौदगिल, देवेंद्र सिंह, रोहतास आर्य, रवि वालिया, अंकुश आर्य और मास्टर धर्म सिंह मैहला, राजबीर सिंह, नरेश बनवाला पी.टी.आई., प्रदीप, दलबीर, राजकुमार, व जयकुमार बरसाना ने अहम योगदान दिया।