{"_id":"6240c7e28fcdd0575838a297","slug":"17-year-old-minor-commits-suicide-by-hanging-kaithal-news-knl103104687","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चीका में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के पिता ने चीका निवासी एक महिला व तीन अन्य पर उसके बेटे का शारीरिक शोषण कर प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में महिला सहित तीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में किशोर के पिता ने बताया कि चीका निवासी पूजा देवी, सुमन, टीटू व दीपक ने उसके बेटे को मानसिक रूप से परेशान किया। बताया जा रहा है कि महिला पूजा पर उसके बेटे का शारीरिक शोषण करने का आरोप है। यह महिला अपने पति से अलग रहती है। इस महिला ने कई आरोप लगाकर युवक के परिजनों की पुलिस में शिकायत दी थी। इसी मामले में शनिवार को पंचायत थी। जिसमें फैसला लिया गया कि दोनों एक दूसरे को परेशान नहीं करेंगे। इसके बाद घर जाकर किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके पिता ने पूजा सहित उक्त तीन अन्य पर उसके बेटे को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस संबंध में चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।