फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1.68 lakh duped on the pretext of increasing the credit card limit

Kaithal News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दे 1.68 लाख ठगे

Fri, 16 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
1.68 lakh duped on the pretext of increasing the credit card limit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। संगरौली गांव के एक किसान से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक लाख 68 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के माध्यम से ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में संगरौली निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसके पास एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड हैं, जिनमें उसका मोबाइल नंबर पंजीकृत है। 29 जुलाई 2025 को उसके मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप के माध्यम से एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताया और कार्ड की लिमिट बढ़ाने की पेशकश की।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, लिमिट बढ़ाने की बात सुनकर उसने सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी ने उसे *21 डायल करने के लिए कहा। आरोपी के बताए अनुसार *21 डायल करते ही उसका मोबाइल फोन कॉल फॉरवर्ड हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी मोबाइल स्क्रीन भी शेयर करवा ली, जिससे उसका मोबाइल फोन पूरी तरह आरोपी के नियंत्रण में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय कुमार ने बताया कि अगले दिन जब उसका मोबाइल फोन सामान्य रूप से चालू हुआ तो उसने उसमें आए मैसेज चेक किए। मैसेज देखकर पता चला कि उसके तीनों क्रेडिट कार्डों से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल एक लाख 68 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई है।

ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत संबंधित बैंकों के कस्टमर केयर से संपर्क कर अपने सभी क्रेडिट कार्ड बंद करवाए। इसके साथ ही उसने ऑनलाइन साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में उसने पुलिस को इस संबंध में लिखित शिकायत भी सौंपी है। उसने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर ठगी की गई राशि दिलवाई जाए।


पुलिस को प्राप्त शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की पुलिस कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। -सुभ्रांशु एसएचओ, साइबर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed