{"_id":"5bfaec15bdec22416555e11f","slug":"161543171093-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगिरी में लोगों ने तनाव को भुलाकर उठाया मनोरंजनात्मक कार्यक्रम का आंन्नद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगिरी में लोगों ने तनाव को भुलाकर उठाया मनोरंजनात्मक कार्यक्रम का आंन्नद
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव भुलाकर राहगीरी के रंग में रंगे शहरवासी
जिला पुलिस एवं प्रशासन की ओर से राहगीरी कार्यक्रम आयोजित
फोटो नंबर-
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला पुलिस एवं प्रशासन की ओर से महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम के सामने रविवार को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का डीसी धर्मवीर सिंह व एसपी वसीम अकरम ने दी प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लोगों ने मस्ती के पलों का खूब आनंद उठाया। इस दौरान सभी दर्शक राहगीरी कार्यक्रम की अपनी राहें अपनी आजादी के तहत रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव को कुछ पल तक भुलाकर राहगीरी के रंग में रंगे नजर आए। नन्हें बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन करके सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। इस कार्यक्रम में डीएसपी कृष्ण कुमार एवं प्रमोद कुमार, एसएचओ धर्मपाल व अंग्रेज सिंह, सुरक्षा शाखा के प्रभारी ललित मोहन, पुलिस पीआरओ रोशन लाल खटकड़, रामकुमार सहित अन्य मौजूद रहे। अपनी राहें अपनी आजादी के इस कार्यक्रम में वत्सल शर्मा, रिद्धिमा व हर्षिता ने सोलो डांस में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। दर्शन अकादमी के कोच दीपक लाट के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने वुशू एवं मार्शल आर्ट्स का शानदार प्रदर्शन किया।