{"_id":"5bcb7200bdec2269685afe5b","slug":"161540059648-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्ला देश में खेलेगी मार्शल आर्ट कुराश की खिलाड़ी आशा सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्ला देश में खेलेगी मार्शल आर्ट कुराश की खिलाड़ी आशा सैनी
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड जीतने वाली बेटियों का हुआ स्वागत
कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर मार्शल आर्ट कुराश प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड मेडल
फोटो संख्या-36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले दिनों कर्नाटक के बेलगांव में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर मार्शल आर्ट कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पहुंची खिलाड़ी आशा सैनी व सिमरन का शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने नकद इनाम देकर खिलाड़ियों का स्वागत किया।
जूडो कोच संदीप कुमार ने बताया कि 63 किलो भार वर्ग में आशा सैनी व 32 किलो भार वर्ग में सिमरन पिछले दिनों कर्नाटक के बेलगांव में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गई थीं। जहां दोनों ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आशा का चयन अब बांग्लादेश में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में हुआ है। कैथल पहुंचने पर कोच राजेश कुमार व हिमांशु, जोगेंद्र सिंह सहित अन्य ने कुराश एसोसिएशन के बैनर तले भव्य स्वागत किया।
चंदाना गेट पर किया खिलाड़ी को सम्मानित : वहीं सामाजिक एवं शिक्षा समिति के पूर्व प्रधान बीरभान सैनी सहित समाज के अन्य लोगों ने आशा का स्वागत किया। सैनी ने कहा कि आशा का यह गोल्ड मेडल दूसरी लड़कियों के लिए भी प्रेरणा साबित होगा। एक ओर सुधार प्रोजेक्ट के निदेशक रोकी मित्तल ने कहा कि ऐसी बेटी पर हमें गर्व होना चाहिए।