फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले के बच्चों ने की इस बार कड़ी मेहनत तो दसवें से दूसरे स्थान पर आया अपना जिला

जिले के बच्चों ने की इस बार कड़ी मेहनत तो दसवें से दूसरे स्थान पर आया अपना जिला

Fri, 18 May 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिले के बच्चों ने की इस बार कड़ी मेहनत तो दसवें से दूसरे स्थान पर आया अपना जिला

विज्ञापन
बच्चों की कड़ी मेहनत से दसवें से दूसरे स्थान पर आया कैथल
बारहवीं की परीक्षा में जिले का इस बार प्रदेश में दूसरा रैंक, 70.40 प्रतिशत रहा कैथल का परीक्षा परिणाम
10 हजार 831 बच्चों में से महज 921 नहीं कर पाए परीक्षा में क्वालीफाई
सरकारी स्कूलों की दो बेटियों ने नाम रोशन कर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ना होने के मिथक को तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में बच्चों ने इस बार अच्छी मेहनत की। जिसका परिणाम भी सामने है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में प्रदेश में 10वें रैंक से सुधार कर बच्चों की मेहनत के बल पर कैथल जिले का दूसरा रैंक रहा। जिससे स्पष्ट है कि जिले में इस बार शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है।
हरियाणा विद्यालय बोर्ड भिवानी से मिली जानकारी के अनुसार जिले में इस बार बारहवीं कक्षा में बच्चों ने 70.40 प्रतिशत रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। पिछले साल कैथल जिला प्रदेश में बारहवीं के परिणाम में दसवें नंबर पर था। लेकिन इस बार यह रैंक दूसरा है। कैथल से इस साल 10 हजार 831 बच्चों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की बारहवीं की परीक्षा दी थी। जिसमें से 7 हजार 625 बच्चे पास हुए हैं। 2 हजार 27 बच्चों की कंपार्टमेंट है तो महज 921 बच्चे परीक्षा को क्वालीफाई नहीं कर पाए।
विज्ञापन

इन बच्चों में लड़कों में 5 हजार 910 ने परीक्षा दी। जिसमें से 3 हजार 794 पास हुए। लड़कों का परीक्षा परिणाम 64.20 प्रतिशत रहा। जबकि लड़कियों में 4 हजार 921 ने परीक्षा दी। इसमें से 3 हजार 813 ने परीक्षा पास की। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 70.48 प्रतिशत रहा। जो लड़कों के परिणाम से काफी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उप-शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने कहा कि इस बार के परीक्षा परिणाम जिले में संतोषजनक आए हैं। सरकारी स्कूलों की दो बेटियों ने प्रदेश की टॉप लिस्ट में जगह बनाई है तो जिले के रैंक में सुधार होकर यह 10वें से 2 तक पहुंच गया है। जिसके लिए बच्चे एवं सभी अध्यापक बधाई के पात्र हैं।

सरकारी स्कूल की बेटियों ने किया नाम रोशन:-
अक्सर मॉडर्न, अंग्रेजी माध्यम व प्राइवेट स्कूलों में अच्छी पढ़ाई की बातें की जाती हैं, लेकिन बारहवीं के परीक्षा परिणाम में जिले के सरकारी स्कूलों की दो बेटियों ने प्रदेश की टॉप थ्री लिस्ट में जगह बनाई है। जिससे यह मिथक भी टूट गया है कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई अच्छी नहीं होती। कॉमर्स संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा की छात्रा जिले की बेटी मोनिका ने जहां प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं गांव सौंगल के सरकारी स्कूल की छात्रा अन्नु ने साधारण परिवार से होते हुए प्रदेश में आर्ट संकाय में तृतीय स्थान हासिल किया है। जो ना केवल बच्चों बल्कि उन अभिभावकों के लिए भी एक संदेश है, जो निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed