फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, मई के अंतिम दिनों में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, मई के अंतिम दिनों में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

Fri, 31 May 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, मई के अंतिम दिनों में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
कैथल। मई माह के अंतिम दिनों तक तापमान ने अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। झुलसा देने वाली गर्मी में लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। लू के कारण सब्जियों की फसल को भी नुकसान हो रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा लू के थपेड़ों ने भी जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया है। दिन के समय लू चलने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कें व बाजार सूनसान दिखाई दे रहे हैं। तेज धूप के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। दोपहर के समय किसी काम से अगर बाहर निकला पड़े तो सिर पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ रहा है। वहीं पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की भीड़ कम हो गई है। वीरवार को भी शहर में ऐसे ही हालात रहे। शहर में सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगाई गई छबीलों पर लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडा पानी पीते दिखाई दिए। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली गर्म हवा में केवल 11 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी होगी। लू की गति में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed