फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शिव शिक्षा निकेतन स्कूल सांघन को मिली लड़कियों की कुश्ती खेल नर्सरी

शिव शिक्षा निकेतन स्कूल सांघन को मिली लड़कियों की कुश्ती खेल नर्सरी

Fri, 31 May 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
शिव शिक्षा निकेतन स्कूल सांघन को मिली लड़कियों की कुश्ती खेल नर्सरी
कैथल। शिव शिक्षा निकेतन स्कूल सांघन को सरकार की ओर से लड़कियों की कुश्ती की खेल नर्सरी मिल गई है। प्रिंसिपल शीला राविश ने बताया कि जिले में एकमात्र लड़कियों की कुश्ती खेल नर्सरी मिलनी थी, जिसके लिए उनके स्कूल का चयन हुआ है। इसमें 8 से 19 वर्ष तक की लड़कियां कुश्ती में हिस्सा ले सकती हैं। एमडी विजेंद्र नैन ने बताया कि इसमें 50 लड़कियों का चयन होगा जो चयन कमेटी करेगी। जिन लड़कियों को कुश्ती खेल नर्सरी में दाखिला मिलेगा, उनको सरकार की ओर से 2 हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा रेसलिंग किट भी सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। रेसलिंग कोच की नियुक्ति भी सरकार करेगी। रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किए जाएंगे, जिसके लिए 8 जून अंतिम तिथि है। विजेंद्र नैन ने बताया कि रेसलिंग में हिस्सा लेकर लड़कियां अपने भविष्य को संवार सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की अच्छी व उच्च क्वालिटी की शिक्षा के क्षेत्र में भी अलग पहचान है। इस वर्ष भी 10वीं कक्षा की ईशा देवी 500 में से 497 अंक हासिल कर हरियाणा में टॉपर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed