{"_id":"5cf02131bdec22077268b033","slug":"15592410566-kaithal-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस केदिन गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस केदिन गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियां संबंधित विभाग समय रहते पूरी करें। आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य ढंग से संपन्न करवाएंगे।
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय में योग दिवस को मनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दे रहीं थीं। एसपी वसीम अकरम, एडीसी आरके सिंह, एसडीएम कैथल ईशा कंबोज, एसडीएम गुहला महेंद्र पाल, सीटीएम प्रदीप अहलावत, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया मौजूद रहे।
डीसी ने कहा कि 1 जून से 3 जून को प्रात: 6 से 7 बजकर 30 मिनट तक जिला के सभी स्कूलों में पतंजलि योग समिति के शिक्षकों, पीटीआई, डीपीआई, खेल विभाग के योगा ट्रेनर्स, पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक तथा आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी 9 जून से 11 जून तक उपमंडल तथा खंड स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों, सरपंच, एनसीसी कैडेट्स तथा इच्छुक जन साधारण को प्रशिक्षित किया जाएगा। 13 जून से 15 जून तक जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों तथा इच्छुक जन साधारण के लिए जाट पालिटेकिभनक ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 19 जून को प्रात: 7 बजे योग दिवस की पायलट रिहर्सल की जाएगी। इसके साथ-साथ जिला स्तर पर योगा मैराथन आयोजित की जाएगी, जिसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जन साधारण, योग संस्थान, पुलिस विभाग, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र आदि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रात: 7 बजे पांचवां योग दिवस जिला व खंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा।