{"_id":"5ced76d9bdec22077a428f1f","slug":"15590663776-kaithal-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली के कुतों ने छठी कक्षा के बच्चे को नोचा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली के कुतों ने छठी कक्षा के बच्चे को नोचा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाई। हरसौला गांव में गली के कुत्तों ने कक्षा छठी में पढऩे वाले एक बच्चे को नोचा डाला। बुरी तरह से नोचे जाने के कारण बच्चे की गांव में ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं बच्चे की मौत से गांव में मातम का माहौल है। लोगों ने गांव में गली के कुत्तों को मरवाए जाने की अनुमति देने की मांग की है।
सरपंच नरेश कुमार ने बताया की रविवार दोपहर को उनके गांव के सरकारी स्कूल की कक्षा छटी का छात्र सागर सुपुत्र रमेश चंद कश्यप घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। मंदिर के पास वाले दलबबर तालाब के पास जैसे ही वह गया तो वहां पर चार-पांच कुत्तों ने बुरी तरह से काट खाया। लगभग दो बजे वहां से गुजर रही एक महिला ने जब कुत्तों के द्वारा इस बच्चे को नौचते हुए देखा तो उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने कुत्तों से इस बच्चे को छुड़वाया। तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। कुत्तों ने इस बच्चे को गर्दन, सीर, पेट तथा टांगों पर कई जगह से बुरी तरह काटा हुआ था। इसके परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए इसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया की गांव में अनेक कुत्ते है, जो पहले भी कई बार पालतू पशुओं को खा चुके हैं। ग्रामीण इनसे तंग आ चुके है और जिला प्रशासन के सहयोग से इनको मरवाना चाहता है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्दी ही इनको मारने के आदेश देने की मांग की है।
ताऊ रामपाल ने बताया कि कुत्तों ने उनके मासूम बेटे को नौच खाया। उधर, पता चला है कि मृतक का एक छोटा भाई बचा है। मृतक बच्चे के मां-बाप मजदूरी करके परिवार का गुजारा चला रहे हैं। मासूम की मौत से पूरा परिवार हिल गया है।
विज्ञापन
एसएचओ तितरम ने कहाकि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। पता लगाया जाएगा कि गांव में यह घटना कब हुई है।
डीसी से मिलकर करेंगे कुत्तों को मारने की अनुमति देने की मांग:-सरपंच ने कहा कि डीसी से मिलकर कुत्तों को मरवाए जाने की अनुमति की मांग करेंगे।
एडीसी आरके सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं हैं। पता लगाया जाएगा कि घटना कब हुई। गांव में कुत्तों की क्या स्थिति है। यह दर्दनाक घटना है। सीएमओ से घटना की जांच करवाकर नियमानुसार अगला कदम उठाया जाएगा।