फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व नप की टीम से भिड़े दुकानदार

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व नप की टीम से भिड़े दुकानदार

Tue, 28 May 2019 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व नप की टीम से भिड़े दुकानदार
कैथल। नगर परिषद व पुलिस की प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई जगह दुकानदारों ने सामान जब्त करने का विरोध किया और पुलिस व अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ तीखी नौक-झौंक हुई। तीन घंटों तक चले अभियान के तहत प्रशासनिक दस्ते ने काफी सामान जब्त कर लिया। जिसे ट्रांसपोर्टेशन चार्जिज लेने के बाद ही रिलीज किया गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान सुबह 10.30 बजे शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे पूरे तीन घंटे तक चला। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नप की ओर से मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज, ट्रैफिक एसएचओ नवीन कुमार और सिटी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शामिल रहे। अभियान में पुलिस व नप की टीम ने पुराना बस स्टैंड, छात्रावास रोड, रेलवे गेट और सब्जी मंडी और पार्क रोड पर अतिक्रमण हटाया। जिसमें मोटरसाइकिलों को जब्त किया और अवैध पार्किंग कर खड़ा की गई कारों की हवा निकाली गई।
विज्ञापन

सबसे पहलेे नप व पुलिस प्रशासन की टीम ने पुराना बस स्टैंड पर अवैध पार्किंग करने वाली रेहडिय़ों को हटाया, जिसके बाद छात्रावास रोड पर दौरा किया गया। छात्रावास रोड पर चिल्ड्रन पार्क के पास अतिक्रमण हटाने पर टीम का कई दुकानादारों ने विरोध किया। जिसमें से एक दुकानदार ने टीम पर उसकी दुकान के अंदर से सामान जब्त करने का आरोप लगाया। जिस पर एसएचओ प्रदीप कुमार ने दुकानदारों को समझाना चाहा। लेकिन वह नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद कुछ अन्य दुकानदारों ने किसी तरह उस दुकानदार को छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम रेलवे गेट पहुंची जहां अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी संचालकों का सामान जब्त किया। इसके बाद वे कबूतर चौक पर पहुंचे जहां उन्होंने पार्किंग के स्थल पर अपनी दुकानों के रखे गए सामान को हटाने के लिए चेतावनी दी। इसके बाद टीम सब्जी मंडी में पहुंची जहां पर पॉलीथीन बेचने वाले दुकानदारों के चालान किए और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान उठाया। इसके साथ ही यहां अवैध पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलों और कारों की हवा निकाल दी।
टीम अंत में पिहोवा चौक से पार्क रोड पर पहुंची जहां मोटरसाइकिल द्वारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों मुरम्मत की जा रही मोटरसाइकिलों को भी अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया। सिटी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई थी। लेकिन मंगलवार को दुकानदारों ने पुलिस की चेतावनी पर अतिक्रमण नहीं हटाया। इससे पहले भी कई बार नोटिस दिया गया है। मंगलवार को नपा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें दुकानदारों के समान जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि अब हर सप्ताह में दो दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान नप के साथ मिलकर चलाया जाएगा। वहीं ट्रैफिक एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल व अन्य वाहन चालकों द्वारा की जाने वाले अवैध पार्किंग पर भी उनके चालान किए जाएंगे।
मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि जिस भी दुकानदार का सामान जब्त किया गया था। उसका सामान के मुताबिक 100 से लेकर 500 रुपये तक का जुर्माना करने के बाद उन्हें वापिस दे दिया गया है।
यह सामान किया जब्त
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नप व पुलिस की संयुक्त टीम ने चार मोटरसाइकिल, एक कूलर, चार तिरपाल, चार मेज, तीन कुर्सी, 5 डाले, 5 फलैक्स, एक जूस मशीन, पांच पाइप, तीन टैंकिया, चार सिंलिडर सहित अन्य सामान जब्त किया गया।

टीम में यह रहे मौजूद
अतिक्रमण हटाओ की टीम में नगर परिषद से एसआई विपुल, ब्रह़्मजीत, सुपरवाईजर चाहत लोट, जगजीत हुड्डा, विशाल, रणजीत, सुंदर, गौरव, बलजोर, ईश्वर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed