फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हलका कलायत में कमल खिलाने पर सैनी ने जताया लोगों का आभार

हलका कलायत में कमल खिलाने पर सैनी ने जताया लोगों का आभार

Mon, 27 May 2019 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
हलका कलायत में कमल खिलाने पर सैनी ने जताया लोगों का आभार
कलायत। नव निर्वाचित भाजपा सांसद नायब सैनी सोमवार को कलायत में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी जाति विशेष की नहीं बल्कि 36 बिरादरी की पार्टी है। सब वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर ही केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा न केवल नीतियों को बनाया जाता है बल्कि उन्हें अमलीजामा भी पहनाया जा रहा है। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने हलका कलायत के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की जमकर आंधी चली। पहली बार बिना गठबंधन खुद के बूते चुनावी रण में उतरी भाजपा राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने में कामयाब रही। इससे पूर्व अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचने पर सांसद नायब सैनी का प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अजीत चहल, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव राणा, मंडल प्रधान राममेहर शर्मा, रामपाल राणा, मंडी प्रधान जयदीप राणा, बीडी बंसल, कमलेश ढांडा, शंकुतला वजीरखेड़ा, मंडी प्रधान राजेंद्र राणा, सरपंच राजकुमार शर्मा, महीपाल राणा दुमाड़ा, राजेश निर्मल, गुड्डी राणा, कुलविंद्र राणा और दूसरे पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed