फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   134 ए के तहत बच्चे 31 मई तक ले सकेंगे निजी स्कूलों में दाखिला

134 ए के तहत बच्चे 31 मई तक ले सकेंगे निजी स्कूलों में दाखिला

Sun, 26 May 2019 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
134 ए के तहत बच्चे 31 मई तक ले सकेंगे निजी स्कूलों में दाखिला
कलायत। पहली जारी की गई सूची के अनुसार 134ए के तहत बच्चे 31 मई तक निजी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। नोडल अधिकारी मंजीत भट्ट ने बताया कि इसका मुख्य कारण निजी स्कूलों द्वारा बच्चों को ऑनलाइन प्रवेश न दिया जाना माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि कलायत खंड में पहली सूची में 369 बच्चों को अलॉटमेंट जारी कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस सूची के अनुसार 23 मई तक प्रवेश दिया जाना था। इस समय अवधि में कुछ स्कूलों द्वारा ऑनलाइन प्रवेश तो दिया गया पर अधिकांश स्कूलों ने प्रवेश की पूरी जानकारी एमआर्ईएस पर अपलोड नहीं की। जिसके चलते यह जानकारी ही नहीं मिल पाई की किस स्कूल द्वारा कितने बच्चों को प्रवेश दिया जा चुका है तथा कितनी सीटें रिक्त है। इसी कारण को ध्यान में रखते हुए प्रवेश लिए जाने की अंतिम 31 मई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिन बच्चों का नाम प्रथम सूची में शामिल है उनकी शत प्रतिशत स्कूल में या तो प्रवेश देने की प्रक्रिया हुई हो या फिर उसका प्रवेश रद्द किया गया हो। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद ही दूसरे चरण की सूची में नाम शामिल करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कब किया जाना है इसके लिए तारीख का ऐलान भी 31 मई के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक 36 बच्चों को ही ऑनलाइन दिया गया है प्रवेश:-
नोडल अधिकारी मंजीत भ्ट ने बताया कि कलायत खंड के विभिन्न स्कूलों में 134 ए के तहत प्रवेश के लिए 369 बच्चों सूची में से अब तक 36 बच्चों का ही स्कूलों में ऑनालइन प्रवेश किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश दिया जाने वाले स्कूलों व बच्चों की स्थिति इस प्रकार है, बाल विकास पब्लिक स्कूल में 5 छात्र, एमडीएम में 2, एमडीएन में 10, शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक कलायत में 4, एसबीवीएन कलायत में 15 छात्रों का प्रवेश हुआ है। इस प्रक्रिया को पूरी तरह अमलीजामा पहनाने के लिए ही 31 मई की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed