फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कलायत में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कलायत में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Thu, 23 May 2019 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
कलायत में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कलायत। कुरुक्षेत्र संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी के भारी बहुमत से विजयी होने पर कलायत में जश्न का माहौल रहा। कलायत शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुलाल उड़ा मिठाईयां बांटी। कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल और आतिशबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ता बैंडबाजे की धुन पर जमकर थिरके। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने प्रदेश की जनता का लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने और भाजपा को जिताने के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता की जीत है, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की जीत है।
विज्ञापन

भाजपा की प्रचंड जीत पर अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर जश्न मनाया। मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश कांसल, मंडल प्रधान राममेहर शर्मा, मंडी प्रधान राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सभी सीटें भाजपा को तोहफे में देकर नीतियों पर अपनी स्वीकृति दी है। मंडी प्रधान जयदीप राणा ने कहा कि इस चुनाव में मतदाताओं ने बड़ी खामोशी से निर्णायक फैसला देते हुए कांग्रेस सहित स्थानीय दलों को नकार दिया। इस अवसर पर धर्मपाल धीमान, राजीव राजपूत, रामकुमार धानिया, राममेहर शर्मा, रविन्द्र धीमान, राकेश कांसल, सतीश धीमान, राकेश, रोशन लाल ब्राहमणीया, सतपाल धीमान, मनीष शर्मा, महीपाल दुमाड़ा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed