फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आठ जून से शुरू होंगे यूजी कक्षाओं के लिए दाखिला प्रकिया

आठ जून से शुरू होंगे यूजी कक्षाओं के लिए दाखिला प्रकिया

Wed, 22 May 2019 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
आठ जून से शुरू होंगे यूजी कक्षाओं के लिए दाखिला प्रकिया
कैथल। 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के आने के बाद अब विद्यार्थी आगे की पढ़ाई का चयन करने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विद्यार्थी किसी के दबाव में या किसी सहपाठी के साथ जाने की लग्न में अपने कैरियर का चुनाव ना करें, बल्कि अपनी पसंद व रुचिकर विषय के अनुसार ही कोर्स का चयन करें। ताकि भविष्य में पढ़ाई मेें दिक्कतें ना आएं।
विज्ञापन

8 जून से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
कॉलेजों में आगामी 8 जून से यूजी कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी है। जिसके लिए कॉलेजों में तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी उच्चर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिलों को लेकर पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। लेकिन इतनी जानकारी जरूर दी है कि दाखिला प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नोडल ऑफिसर किए तैनात
दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहली की जिले के सभी कॉलेजों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया के लिए नोडल ऑफिसर भी तैनात किए गए है। आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य एसके गोयल ने बताया कि दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की कांउसिलिंग की जाएगी। जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव में न आकर न ले दाखिला
आरकेएसडी कॉलेज के राजनैतिक विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. सीबी सैनी ने बताया कि अक्सर 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अपने परिजनों और दोस्तों के मुताबिक दबाव में आकर अपनी योग्यता के अनुसार दाखिला नहीं लेते। जिस कारण वे उस संकाय में सफल नहीं हो पाते, जिसे वे लेते हैं। इसलिए उन्हें ऐसे किसी भी विषय का चयन नहीं करना चाहिए जिसे लेने का उस पर दबाव हो। वे हमेशा अपनी योग्यता के अनुसार ही दाखिला ले ताकि उसे स्नातक में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed