फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरों ने घरों में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी किया

चोरों ने घरों में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी किया

Mon, 11 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने घरों में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी किया
घर से हजारों रुपये का सामान चोरी, केस
विज्ञापन


कैथल। चोर शहर में दो कालोनियों में बंद पड़े घरों से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बालाजी कालोनी निवासी सतपाल ने बताया कि बच्चों की छुट्टी होने पर वह परिवार सहित गांव गया था। चोरों ने पीछे से घर में रखे जेवरात सहित कुल 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह एक अन्य मामले में नानकपुरी कालोनी निवासी संदीप ने बताया कि चोरों ने गत 9 जून को उसके घर में सेंध लगाई और लगभग 58 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी एसआई सतप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चीका निवासी गगनदीप ने बताया कि चोर उसके घर से वाटर पंप चोरी कर ले गए। चोरी के ही चौथे मामले में चोर जिला अस्पताल से एक व्यक्ति राजकुमार की बाइक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed