{"_id":"5a7c977c4f1c1b8a268b91f2","slug":"151518114684-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन दुर्गा
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल-कॉलेजों के बाहर से मनचलों को खदेड़ा
मनचलों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन दुर्गा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने वीरवार को शहर में ऑपरेशन दुर्गा चलाकर स्कूल-कॉलेजों के बाहर से मनचलों को खदेड़ा। जिस कारण युवकों में हडक़ंप मच गया। महिला पुलिस थाने से पुलिस कर्मचारी सादी वर्दी में शिक्षण संस्थानों के बाहर पहुंचीं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मला ने बताया कि ऑपरेशन दुर्गा लगातार जारी है। विशेष रुप से स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात रहते हैं। ताकि मनचले युवकों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि वीरवार को कैथल शहर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर अभियान चलाया। यहां से शिकायत मिली थी कि स्कूल से हरी नगर तक सडक़ से जब छात्राएं स्कूल आती-जाती हैं तो मनचलें उन्हें परेशान करते हैं। पुलिस ने स्कूल की छुट्टी के बाद जब जांच की तो कुछ मनचले स्कूल के बाहर खड़े थे। महिला पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया। ये युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल लिए हुए थे। बाद में तस्दीक करते हुए चेतावनी देकर छोड़ा गया।