{"_id":"684c81ac82859fc73003ff80","slug":"150-applications-pending-on-je-id-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-669406-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में जेई की आईडी पर 150 आवेदन लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में जेई की आईडी पर 150 आवेदन लंबित
Sat, 14 Jun 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। चीका नगर पालिका में शुक्रवार दोपहर सीएम फ्लाइंग की टीम के अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जांच के दौरान पता चला कि जेई की आईडी से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 150 आवेदन लंबित हैं।
नगर पालिका से प्रॉपर्टी आईडी में देरी की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इन्हीं संदर्भों को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि पालिका से संबंधित रिकार्ड की समीक्षा की जा रही है और इस बारे में रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
सीएम फ्लाइंग की टीम जैसे ही कार्यालय में पहुंची, कई कर्मचारी अपनी सीटों की ओर दौड़ते नजर आए।
पालिका सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यभार संभालने के बाद से कार्यालय संबंधी सभी समस्याओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधिकारियों ने हाजिरी रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की, जो सही स्थिति में पाए गए। सचिव ने यह कहा कि यदि किसी स्तर पर फर्जी प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ा मामला सामने आता है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
तीन वर्षों के रिकार्ड की जांच की मांग
वार्ड नंबर दो के पार्षद दलबीर सीड़ा ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसी जांच जरूरी थी। उन्होंने आग्रह किया कि यह पड़ताल सिर्फ प्रॉपर्टी आईडी तक सीमित न रहकर, नगर पालिका के पिछले तीन वर्षों के सभी विकास कार्यों के दस्तावेज भी खंगाले जाएं। दलबीर सीड़ा के अनुसार, यदि पूरी जांच हो तो करोड़ों रुपये के घोटाले उजागर हो सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एसआईटी गठन की मांग पहले ही रखी है।