{"_id":"5c2d0710bdec2256b421f635","slug":"141546454800-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामचंद के शहीदी पर सरकार के साथ आरपार की लड़ाई को होगा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामचंद के शहीदी पर सरकार के साथ आरपार की लड़ाई को होगा ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामचंद के शहीदी दिवस का निमंत्रण दिया
फोटो नंबर-14
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने बुधवार को गांव डडवाना, सेलमपुर महदूद, चंदलाना में किसानों को शहीदी दिवस का निमंत्रण दिया। पबनावा ने कहा कि भाजपा सरकार जब तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तथा किसानों को पूर्ण कर्जा मुक्त नहीं करती तब तक किसान सरकार को चैन से नही बैठने देंगे। पत्रकारों से बातचीत में पबनावा ने कहा कि भाजपा ने चुनावों से पूर्व किसानों से वादा किया था कि सत्ता में आते ही उनकी मांगों को लागू कर दिया जाएगा। लेकिन साढ़े 4 साल बीत जाने के बावजूद एक भी मांग को पूरा नहीं किया है। पबनावा ने बताया कि निसिंग गोलीकांड में शहीद हुए मामचंद व लखपत का शहीदी दिवस गांव पबनावा में बस स्टैंड के नजदीक मामचंद की प्रतिमा के पास 7 जनवरी को मनाया जाएगा। शहीदी दिवस के मौके पर देश भर से किसान भारी संख्या में भाग लेंगे। जहां सरकार के साथ आरपार की लड़ाई की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर चमेल सिंह, हरपाल, पिरथी, रामपाल, रामकुमार, मेवा राम, महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।