{"_id":"5961259d4f1c1bcc478b464a","slug":"141499538845-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी बसों में नहीं मिलेंगी टॉफियां....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी बसों में नहीं मिलेंगी टॉफियां....
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सरकारी बसों में नहीं मिलेंगी टॉफियां
कमल कुमार
कैथल।
रोडवेज ने रेलवे की तर्ज पर 1, 2, 3 व 4 रुपये के छुट्टे की समस्या से निपटने के लिए किराये में बड़ा बदलाव कर दिया है। हरियाणा रोडवेज की बसों में अब 5 के गुणांक में किराया लगेगा। यदि इस समय किसी रुट पर किराया 12 रुपये है तो उसे घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है। यदि यह 13 रुपये है तो बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया है। पांच के अगले गुणांक के अंतर के बीच में जहां किराया ढाई रुपये से कम है, वहां कम करके पांच के पिछले गुणांक का कर दिया गया है। जहां अंतर ढाई रुपये से ज्यादा है, उसे बढ़ाकर पांच के अगले गुणांक के तौर पर निर्धारित कर दिया है। इस फैसले से जहां यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं कंडक्टरों को भी 1, 2 व 3 रुपये के बदले टॉफी नहीं रखनी पड़ेंगी। जिससे उन्हें भी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।
ढाई रुपये से कम तो किराया भी कम
विभाग के अनुसार किराये को पांच के गुणांक में निर्धारित किया गया है। यदि किराया पांच के गुणांक में ढाई रुपये से कम है तो बढ़ा हुआ किराया कम होगा और यदि यह ढाई रुपये से अधिक होगा तो यह अगले गुणांक जितना हो जाएगा। नियमानुसार यदि एक किलोमीटर पर 85 पैसे के हिसाब से 15 किलोमीटर यात्रा का किराया 12.75 रुपये निर्धारित था जिसके 13 रुपये वसूल किये जाते थे। लेकिन नए नियमानुसार ढाई के राउंड के कारण यह 13 से बढ़कर 15 रुपये किया गया है। इसी प्रकार से यदि किराया 12 रुपये है तो यह घटकर 10 रुपये लिया जाएगा। ऐसे में यहां पर चिल्लरों की समस्या पूरी तरह से कम हो जाएगी।
5, 7, 10, 12 व 15 किलोमीटर की बनाई श्रेणी
किराये की नई संशोधित सूची में किराये को 5 से लेकर 15 किलोमीटर तक की श्रेणी बनाई गई है। जिसमें चिल्लरों के झंझट को खत्म करने के लिए 5, 7, 10, 12, 15 किलोमीटर की यात्रा में किराया सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
सरकार का फैसला सराहनीय
- हरियाणा रोडवेज सर्व कर्मचारी संघ वर्कर्स यूनियन के प्रधान कृष्ण गुलियाणा ने कहा कि सरकार द्वारा किराये में राउंड फिगर के हिसाब से संशोधन किया जाना काफी सराहनीय है। इससे खुले पैसे के अभाव की समस्या खत्म होगी और किसी प्रकार से इसको लेकर कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यूनियन इसका स्वागत करती है।
- कंडक्टर सोनू मांडी ने कहा कि खुले पैसों की समस्या के कारण यात्रियों से कंडक्टरों की नोंक झोंक भी हो जाती थी। लेकिन सरकार द्वारा किराये को संशोधित किए जाने के बाद चिल्लरों की समस्या खत्म होने के साथ-साथ ऐसा नहीं होगा और कंडक्टरों को भी काफी राहत मिलेगी।
खुले रुपयों की समस्या पर लिया फैसला
जीएम रोडवेज रामकुमार ने बताया कि सरकार ने खुले रुपयों की समस्या पर यह फैसला लिया है। इससे यात्रियों को होने वाली सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। कंडक्टरों के पास अक्सर खुले रुपयों का अभाव रहता है। सरकार के नए किराया नियम के तहत यह समस्या कम हो जाएगी। यह फैसला काफी सराहनीय है।