{"_id":"5bf99f2bbdec2241cb56a56c","slug":"131543085867-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौमी एकता सप्ताह के अंतिम दिन राष्ट्रीय ध्वजारोहण दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौमी एकता सप्ताह के अंतिम दिन राष्ट्रीय ध्वजारोहण दिवस मनाया
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौमी एकता सप्ताह के अंतिम दिन राष्ट्रीय ध्वजारोहण दिवस मनाया
फोटो नंबर 15
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। ग्रीन फील्ड्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल कसौर में 19 से 24 नवंबर तक चल रहे कौमी एकता सप्ताह के अंतिम दिन राष्ट्रीय ध्वजारोहण दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्या प्रवीन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य साम्प्रदायिक हिंसा का शिकार बच्चों को सांत्वना देना व उनकी सहायता करना था। इस अवसर पर सबसे पहले प्रधानाचार्या ने कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक के सभी बच्चों को दिए गए सहायता दान पात्र को खोला। उन्होने बताया कि स्कूल के प्रांगण से लेकर लगभग 3-4 किलोमीटर एक लंबी मानव श्रृृृृंखला बनाई गई। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को आपसी भेदभाव मिटाकर इस मानव श्रृृृृंखला से जोड़ना व लोगों को आपसी भाई चारे का संदेश देना था। प्रधानाचार्या प्रवीन शर्मा ने बताया कि कौमी एकता सप्ताह राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान गृृृृह मंत्रालय के अधीन भारत सरकार का एक संगठन है। जो ऐसे बच्चों की देख रेख करता है जो साप्रदायिक, जातीय, वंशीय आंतकवादी हिंसा का शिकार हैं। बच्चों द्वारा दूसरों के लिए कु छ करना शिक्षा का अभिन्न अंग है। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर स्कूल अध्यक्ष दुर्गा दास गर्ग, उपाध्यक्ष रामनिवास सिंगला व स्कूल प्रबंधक विपिन अग्रवाल मौजूद रहे।