{"_id":"5a3c05c54f1c1b6a118b96c0","slug":"131513883077-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने कब्रिस्तान की जगह पर हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन ने कब्रिस्तान की जगह पर हटाया कब्जा
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने कब्रिस्तान की जगह पर हटाया कब्जा
कैथल। गांव सांघन में कब्रिस्तान की जगह पर लोगों द्वारा किए कब्जे को जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में हटवाया दिया। कब्रिस्तान की जगह पर गांव के ही कुछ परिवारों ने कब्जा कर गोबर के उपले व बिटोड़े बनाए हुए थे। कई बार प्रशासन एवं पंचायत ने ग्रामीणों को इस जगह खाली करने के आदेश दिए थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें हटाने की जहमत नहीं उठाई। कैथल तहसीलदार एवं वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवा दिया। करीब 6 माह पहले एक मुस्लिम बुजुर्ग की मौत होने पर लोगों ने उक्त कब्रिस्तान की जगह पर उन्हें दफनाने से रोक दिया गया था। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कब्रिस्तान की जगह पर बुजुर्ग को दफनाया गया। सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि यह जमीन कब्रिस्तान के लिए छोड़ी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर कब्जा किया हुआ है। पंचायत शुरू से इस मामले में मुस्लिम समाज के साथ खड़ी है।
उपलों में आग लगाने का आरोप : उधर ग्रामीण ज्ञान सिंह, रामभूल, रणधीर, मांगे राम, धर्मबीर, दीपू ने कहा कि उक्त जमीन पर उनके बिटोड़े रखे हुए थे। लेकिन प्रशासन एवं गांव के सरपंच ने उन्हें उठाने का मौका भी नहीं दिया। पहले वे उक्त मामले में उपायुक्त एवं एसडीएम से मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि लीज की फीस भरकर यह जमीन उनकी हो जाएगी। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। आरोप है कि रात्रि को सरपंच एवं उनके पुत्र ने ऊपलों में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम कैथल को दी है।सरपंच सुरजीत ङ्क्षसह ने कहा कि2 वह जमीन कब्रिस्तान की है, जिस पर से जिला प्रशासन ने नियमानुसार कब्जा हटाया है। रही बात ऊपलों में आग लगाने की, यह आरोप झूठे एवं बेबुनियाद है। कई बार लोगों को अपने उपले एवं बिटोड़े हटाने की मुनियादी करवाई गई थी, लेकिन इसके बाद उसे नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने अपनी कार्रवाई की।