फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   श्रावण के पहले सोमवार को जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

श्रावण के पहले सोमवार को जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
श्रावण के पहले सोमवार को जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
श्रावण के पहले सोमवार को जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल, कलायत। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में भारी जमावड़ा होना शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी ही रहा। कैथल में प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, अरुणेश्वर मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर सूर्यकुंड, सेक्टर 19 स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल व फलों के साथ भगवान शिव की आराधना की। कलायत के शिव मंदिर, खडालवा के शिव मंदिर व बड़सीकरी के महादेव मंदिर में श्रद्धालु महादेव के जलाभिषेक के लिए अपनी बारी के इंतजार में लाइन में खड़े रहे। इस बार का श्रावण मास अनेक संयोग लेकर शुरू हुआ है।
पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि इस बार भगवान शिव का प्रिय मास सावन में 50 साल के बाद विशेष संयोग बन रहा है। खास यह कि सोमवार से इस माह की शुरुआत हो रही और समापन भी सोमवार को ही होगा। यह काफी शुभ फलदायक है। 10 जुलाई से सावन की शुरुआत होगी और 7 अगस्त को रक्षाबंधन यानी श्रावणी पूर्णिमा के साथ श्रावण मास समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि काफी सालों बाद इस बार सावन मास में पांच सोमवार है। खास बात यह कि वैधृति योग के साथ श्रावण प्रारंभ हो रहा है और आयुष्मान योग के साथ इस मास की समाप्ति। सोमवार, श्रावण मास, वैधृति योग व आयुष्मान योग सभी के मालिक स्वयं शिव ही हैं। इसलिए इस बार का श्रावण खास है। सभी सोमवार की पूजा के लिए मंत्र अलग-अलग हैं जिनके प्रभाव से अपने इष्ट देव को प्रसन्न किया जा सकता है।
विज्ञापन


पूजन विधि
शांडिल्य ने बताया कि गंगा जल, दूध, शहद, घी, शर्करा व पंचामृत से भोले बाबा का अभिषेक करें। इसके बाद वस्त्र, यज्ञोपवीत, श्वेत और रक्त चंदन भस्म, श्वेत मदार, कनेर, बेला, गुलाब पुष्प, बेल पत्र, धतूरा, बेल फल, भांग फल, मिष्ठान आदि चढ़ाएं। उसके बाद घी का दीप उत्तर दिशा में जलाएं। पूजा करने के बाद आरती कर क्षमार्चन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों में आ रहे हैं सोमवार
10 जुलाई : प्रथम सोमवार
17 जुलाई : द्वितीय सोमवार
24 जुलाई : तृतीय सोमवार
31 जुलाई : चतुर्थ सोमवार
07 अगस्त : पंचम सोमवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed