फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ओवरटाइम बंद होने से स्टाफ न होने पर बसों की रोटेशन पूरी नहीं हो रही

ओवरटाइम बंद होने से स्टाफ न होने पर बसों की रोटेशन पूरी नहीं हो रही

Sun, 25 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ओवरटाइम बंद होने से स्टाफ न होने पर बसों की रोटेशन पूरी नहीं हो रही
ओवरटाइम बंद, स्टाफ कम होने से बसों की रोटेशन नहीं हो रही पूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी की बैठक बस स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय में की गई। जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान महाबीर सिंदू, सुरेश मराठा, राजबीर भाना, ओम दयाल, ज्ञान सिंह राठी, महिपाल राणा व राजेंद्र शर्मा ने की व मंच संचालन डिपो सचिव प्रवीण क्योडक़ व रणबीर बालू ने किया। यूनियन नेताओं ने बताया कि रोडवेज चालक परिचालकों का ओवरटाइम बंद करने व 8 घंटे ड्यूटी करने से पर्याप्त स्टाफ ना होने के कारण बसों की रोटेशन पूरी नहीं हो रही है। इसलिए लंबे रूट की बसें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। राज्य कमेटी के नेता पहल सिंह तंवर, जिला प्रधान जसबीर सिंह, शमशेर सिंह सिसमोर व रामचरण शर्मा ने बताया की रोडवेज की 18 दिन की हड़ताल के दौरान आम जनता ने रोडवेज कर्मचारियों का साथ दिया। इसका बदला लेने के लिए सरकार कर्मचारियों का ओवरटाइम व रात्रि भत्ता बंद करके कर्मचारियों व आम जनता को परेशान करना चाहती है। पर्याप्त स्टाफ ना होने के कारण पूरे प्रदेश की परिवहन व्यवस्थ अस्त व्यस्त हो गई है। इसलिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने फैसला लिया है की रोडवेज के कर्मचारी जनता की परेशानी को समझते हुए 45 दिनों तक बिना ओवरटाइम लिए भी 12 से 18 घंटे ड्यूटी करके जनता को परिवहन सेवा देने के लिए तैयार है। लेकिन सरकार इन 45 दिनों में लगभग 16 हजार चालक परिचालको की स्थाई भर्ती शीघ्र करें। बस स्टैंड पर बस अड्डा इंचार्ज नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पास बनवाने में दिक्कत आ रही है और अवैध प्राइवेट बसों वाले भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। डिपो तालमेल कमेटी द्वारा जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं बारे एक सामूहिक मांग पत्र तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर बलवान कुंडू सुशील कुमार, आनंद शर्मा, कृष्ण किच्छना, बिजेंदर बालू, राजकुमार नेपेवाला, सुशील शर्मा, रामफल सिरटा, बलकार देवबन व नरेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed