फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने छीना भूतपूर्व सैनिकों का रोजगार

निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने छीना भूतपूर्व सैनिकों का रोजगार

Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने छीना भूतपूर्व सैनिकों का रोजगार
निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने छीना भूतपूर्व सैनिकों का रोजगार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रदेश की भाजपा सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा एक्स सर्विस मैन लीग से मीटर रीडिंग, बिल वितरण और कैश कॅलेकशन का कार्य कर रहे भूतपूर्व सैनिकों की सेवाओं को खत्म कर उन्हें बेराजगार कर दिया है। जिससे भूतपूर्व सैनिकों में गहरा रोष व्याप्त है। साथ ही आम जनता को अब निजी एजेंसी की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लोगों के इतने ज्यादा बिल आ रहे हैं कि वे समझ नहीं पा रहे कि इन्हें कैसे भरा जाए। मीटर रीडिंग गल्त भरी जा रही हैं। बिल सही जगह नहीं पहुंचाए जा रहे। आम जनता परेशान है। हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर संजय सिक्का ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक वर्ष 2005 से यह कार्य कर रहे थे। जिन्हें सिंतबर 2017 में इस कार्य से निरस्त करके उनकी सेवाओं को खत्म कर दिया गया। भूतपूर्व सैनिक मीटर रीडिंग, बिल वितरण और कैश कॉलेक्षन का कार्य पूरी निष्ठा व ईमारदारी से गांव गांव जाकर कर रहे थे। लेकिन निजी कपंनियों के कर्मचारी घर बैठे ही इस कार्य को पूरा करने का कार्य कर रहे है और न ही बिल वितरण का कार्य कर रहे हैं। जिस कारण उपभोक्ताओं को एवरेज से अधिक बिजली बिल आ रहे हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को बिजली के बिल को ठीक करवाने के लिए बिजली घर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सरकार ने कैथल, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, फरीदाबद, गुरुग्राम, हिसार व जीदं के 3750 भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार छीनकर उनकों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इससे जनता के साथ सरकार को भी नुक्सान हो रहा है। लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

बिजली बिलों को लेकर विभाग की विफल योजना का परिणाम भुगत रही है आम जनता
नहीं पहुंच रहे लोगों के पास बिल
पूर्व सैनिकों से रोजगार छीनकर सरकार ने निजी एजेंसी को ठेका देकर किया गल्त काम
फोटो नंबर-34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed