फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 years have passed; the construction of Maharaja Agrasen Park remains incomplete.

Kaithal News: 12 साल बीत चुके, पूरा नहीं हो पाया महाराजा अग्रसेन पार्क का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
12 years have passed; the construction of Maharaja Agrasen Park remains incomplete.
पार्क के शौचालयों पर लटके ताले
कलायत। कलायत में श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में समस्याएं ही समस्याएं बिखरी हैं। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाला अग्रसेन पार्क 12 साल में भी पूरा नहीं हो पाया। इस पार्क में मुख्य द्वार ही नहीं लगाए जा सके जिससे यह पार्क केवल आवारा पशुओं की शरणस्थली बन कर रह गया।
विज्ञापन

पार्क निर्माण में प्रस्तावित प्लांटेशन, ओपन जिम, पेयजल, बच्चों के झूले भी नहीं लगाए गए और पांच करोड़ खर्च होने के बाद भी कार्य अधूरा ही है। पार्क में घूमने आने वाले धनराज, सतीश कुमार, शमशेर सिंह, रामचंद्र, कृष्ण, रामनिवास, साक्षी, मनीषा, लतिका, रेखा, अनीता आदि का कहना है कि पार्क में कोई भी सुविधा नहीं है। मुख्य गेट न होने से पशुओं का पार्क में जमावड़ा रहता है। पार्क में घूमने वाले आवारा पशु कई बार हिंसक हो जाते हैं जिससे महिलाओं व बच्चों में भय बना है। पार्क में शौचालय, शेड, बरसात के पानी की निकासी, बच्चों के खेलने का सामान, व्यायामशाला, योग क्रिया सदन और अन्य बुनियादी सुविधाओंं की पहले की दरकार है। लतिका, रेखा, अनीता प्रियंका, सोनिया शर्मा और सरोज देवी आदि महिलाओं का कहना है कि पार्क में पीने के पानी और शौचालयों जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण घूमने आने वाली महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शौचालयों पर ताले लगे
पीने का पानी नहीं और शौचालयों पर ताले लगे हैं। दिन ढलते ही पार्क में अंधेरा हो जाता है क्योंकि अधिकांश खंभे टूटे पड़े हैं। पार्क में बैठने के लिए बैंच या कुर्सियां नहीं हैं और बरसात के दिनों में पार्क का पैदल मार्ग पानी से भर जाता है जिससे आमजन को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पार्क में बंदरों का भी आतंक फैला है। समस्याओं के लिए नगर के लोगों ने उपायुक्त, एसडीएम व नगर पालिका सचिव को पत्र लिख कर नगर के एकमात्र पार्क की बदहाल स्थिति को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगर पालिका सचिव ने कहा कि पार्क की अव्यवस्थाओं पर पालिका की ओर से शीघ्र ही संज्ञान लिया जाएगा और उनको दूर किया जाएगा।

पार्क के शौचालयों पर लटके ताले

पार्क के शौचालयों पर लटके ताले

पार्क के शौचालयों पर लटके ताले

पार्क के शौचालयों पर लटके ताले

पार्क के शौचालयों पर लटके ताले

पार्क के शौचालयों पर लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed