फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भगवान विश्वकर्मा ने मनुष्य को हस्तशिल्पी का ज्ञान दे बनाया सक्षम

भगवान विश्वकर्मा ने मनुष्य को हस्तशिल्पी का ज्ञान दे बनाया सक्षम

Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा ने मनुष्य को हस्तशिल्पी का ज्ञान दे बनाया सक्षम
भगवान विश्वकर्मा ने मनुष्य को हस्तशिल्पी का ज्ञान दे बनाया सक्षम
विज्ञापन

जिलाभर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई
फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिलेभर में वीरवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में हवन में आहुति डालने के बाद विशाल भंडारे आयोजित हुए। सुबह के समय सबसे पहले मिस्त्रियों ने अपने औजारों की साफ सफाई कर उनकी पूजा की और अपना कामकाज पूरी तरह से बंद रखा। इस दौरान मिस्त्री राजू पंलबर, रामपाल, राजबीर ओमप्रकाश, शीशपाल, राजेश, राणा, महीपाल, लोवेल, महिंद्र, बलराम व चन्नुराम आदि मौजूद रहे।

फोटो नंबर-21
पुरानी सब्जी मंडी में स्थित श्री विश्वकर्मा जांगडा धर्मशाला में जांगड़ा ब्रहाम्ण सभा व अन्य समाज की ओर से विश्वकर्मा जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला मुख्यतिथि रहे व पूंडरी हलके से प्रत्याशी रहे सतबीर भाणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने फूल माला और प्रधान सुरेन्द्र जांगड़ा ने पगड़ी पहनाकर मुख्यातिथि सुरजेवाला का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश जागलान,ओमप्रकाश, ओमप्रकाश गोंदर, वकील, कृष्ण, प्रेम, सोमप्रकाश, राजेन्द्र कोटड़ा, कृष्ण पाई, सुभाष भानपुरा, नवाजा, वेदप्रकाश, राजेश, अजमेर, सिल्ला, जयपाल, जिले सिंह खनौदा, रामनिवास, कश्मीरी, ज्ञानी रेहड़ियां, रोशन पाडला, बालकु राम, प्रवीन नैन, गौरव मित्तल पाडला, सतीश चहल, करण मलिक व प्रभारी राजेन्द्र शर्मा बलवंती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिशियन यूनियन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
फोटो नंबर 20
कैथल। इलेक्ट्रिशियन यूनियन की ओर से छात्रावास रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हवन के बाद विशाल भंडारा लगाया गया। इस मौके पर जय किशन सैनी, हरीश सैनी, हवा सिंह सैनी, जयभगवान सैनी, पवन सिकरी, मदन सेतिया, संजय, रोहताश, नरेश, रामकुमार सैनी, विनोद रोहिल्ला, रमेश, सतबीर, अशोक, गणेश मौजूद रहे।

हवन में डाली आहुति
पाई। पाई व पिलनी गांव में भगवान विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया। पाई के मेन बाजार, बस स्टैंड आदि स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि पिलनी गांव में हलका विधायक दिनेश कौशिक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सबसे पहले गांव में हवन का आयोजन किया गया। उसके बाद भंडारा दिया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश पांचाल, महेंद्र पांचाल, भाले राम, रामनिवास, पवन तंवर, अनिल, निरंजन, कश्मीर, सतपाल, अंगत, प्रीतम, सतीश, बसाऊ, सरपंच प्रतिनिधि राम दिया, सुरेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, महावीर, डीसी, राजेश, सत्यवान उपस्थित थे।

डोगरा गेट पर निकाली शोभायात्रा
फोटो नंबर- 5
कैथल। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर डोगरा गेट पर विश्वकर्मा समाज की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने बतौर मुख्य अतिथि शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शोभा यात्रा डोगरा गेट से कमेटी चौक, पिहोवा चौक होते हुए विश्वकर्मा चौक पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भव्य झांकियां निकाली गई। जिसमें भगवान विश्वकर्मा, शिव शंकर सहित अन्य देवी देवताओं के स्वरूपों की झांकियां शामिल रही। इस मौके पर रविंद्र धीमान, भूपेंद्र, कमलजीत, योगेश, विक्की, विकास, ईश्वर, सोनू, प्रदीप मौजूद रहे।

सीवन में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन
फोटो नंबर-22
सीवन। सीवन में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम चन्द्र जांगड़ा ने की। प्रधान चानण सैनी ने बताया कि यह पर्व हमारे लिए बहुत बड़ा पर्व है। इस अवसर पर एक भंडारे का आयोजन समाज के लोगों की ओर से किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सतीश जांगड़ा, प्रेम चंद, राज कुमार जांगड़ा, मोहन लाल, सुरजीत सैनी, राजेन्द्र जांगड़ा, लीलू जांगड़ा, प्रीतम सैनी, सुभाष धीमान, कृष्ण जांगड़ा आदि मौजूद थे।

प्रथम इंजीनियर की कृति अविस्मरणीय: साहिब बाजीगर
फोटो नंबर-23
गुहला-चीका। हलका गुहला के गांव अरनौली व टटियाणा में विश्वकर्मा भवन में जयंती मनाई। जिसमें विधायक कुलवंत बाजीगर के पुत्र साहिब बाजीगर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ग्रामवासियों ने युवा नेता का जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने अद्वितीय विश्वकर्मा को नमन किया। इस मौके पर उनके साथ नेत्रपाल शर्मा, सूरजभान शर्मा, कश्मीर सिंह, उजागर सिंह, संत छविदास, जगदीश प्रेमी, गुरतेज सिंह, अमरीक सिंह, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, गोलू प्रजापत, जरनैल रिवाड़, सीमा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, विश्वकर्मा दिवस पर गांव खरौदी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा मिशन 2019 के संयोजक एवं युवा इनेलो नेता नोदी चीका ने मुख्यातिथि शिरकत की। विश्वकर्मा कमेटी के प्रधान प्रकाश पंचाल व ग्रामीणों नोदी का स्वागत किया। नोदी ने कहा कि सही मायनों में विश्वकर्मा दुनिया के पहले इंजीनियर थे। इस मौके पर ग्रामीणों ने नोदी का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में नानक सिंह पंचाल, मेघराज पंचाल, कुलदीप पंचाल, कृष्ण पंचाल, राजबीर, मनी पंचाल, प्रिंस, रवि दयाल, चांद खरकड़ा, लाडी पीडल, मिता खरौदी, लाडी खरौदी व अमन खेड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed