फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रात 2 बजे जब पूरा शहर सो रहा था..सफाई कर्मचारी कर रहे थे डीसी आवास के बाहर नारेबाजी

रात 2 बजे जब पूरा शहर सो रहा था..सफाई कर्मचारी कर रहे थे डीसी आवास के बाहर नारेबाजी

Fri, 18 May 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
रात 2 बजे जब पूरा शहर सो रहा था..सफाई कर्मचारी कर रहे थे डीसी आवास के बाहर नारेबाजी

विज्ञापन
रात 2 बजे जब पूरा शहर सो रहा था..सफाई कर्मचारी कर रहे थे डीसी आवास के बाहर नारेबाजी
भारी पुलिस बल भी रहा तैनात, प्रशासन को चेतावनी देकर लौटे कर्मचारी
कहा-उनकी सहमति के बिना कूड़ा उठवाया तो भुुगतने होंगे अंजाम
प्रशासन ने किया था करनाल रोड से कचरा उठवाने का प्रयास
रात को एक बजे ही पहुंच गई महिला सफाई कर्मचारी व पूरी एसोसिएशन
फोटो नंबर-2 से 4
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वीरवार रात दो बजे जब पूरा शहर सो रहा था तो सफाई कर्मचारी डीसी आवास के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। कर्मचारी प्रशासन को चेतावनी देकर लौट गए कि उनकी सहमति के बिना कचरा उठवाया तो अंजाम भुगतने होंगे। डीसी आवास की सुरक्षा में रात को भारी पुलिस बल तैनात रहा। लेकिन कोई अधिकारी प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मिलने नहीं पहुंचा।
वीरवार देर रात शहर में चल रही हड़ताल के बीच जिला प्रशासन द्वारा ठेकेदार के अन्य कर्मचारियों की सहायता से कूड़ा उठवाना शुरू किया ही था कि कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया और रात करीब एक बजे कर्मचारी करनाल रोड पर आ धमके। जिनमें भारी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। वे रात को ही प्रदर्शन करते हुए सेक्टर 19 में स्थित डीसी के आवास के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 बजे तक तक नारेबाजी करते रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। जिससे अधिकारियों की नींद हराम हो गई।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सफाई कर्मचारियों ने जिला प्रशासन द्वारा दूसरे कर्मचारियों द्वारा कूड़ा उठवाने पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें कूड़ा न उठाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया तंत्र के कर्मचारियों की रिपोर्ट से मिली सूचना:-
ठीकरी पहरे के दौरान वीरवार की रात को भी सफाई कर्मचारी नगर परिषद में बैठे थे। उस समय बाहर दो खुफिया तंत्र के कर्मचारी ड्यूटी कर रहे थे। सभी कर्मचारियों ने करीब 12 बजे अपने मोटरसाइकिलों को नगर परिषद के भीतर खड़ा कर दिया। उसी समय खुफिया तंत्र ने उच्च अधिकारियों के पास सूचना भेज दी कि अब रास्ता साफ है और अब कूड़े का उठान करवाया जा सकता है। लेकिन सफाई कर्मचारी भी नप के गेट पास ही कान लगाए सारी रिपोर्ट सुन रहे थे। इससे कर्मचारियों को जिला प्रशासन की गतिविधि की जानकारी मिली और वे करनाल रोड पर पहुंचे।

वेतन नहीं मिला तो राशन वाले ने राशन देने से किया इंकार:-
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दस माह से वेतन नहीं मिला है और अकसर वेतन रुक जाता है और लाला दुकान से राशन तक देने से मना कर देते हैं, दूध वाला दूध नहीं देता और बच्चों की फीस नहीं भर पाने के कारण बच्चों को हर रोज स्कूल में शर्मिंदा होना पड़ता है। पिछले दस दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर हैं और कर्मचारी दिन रात पहरा दे रहे हैं ताकि शहर से कचरे का उठान न हो। लोगों को समस्या होगी तो सरकार पर दबाव बनेगा और जल्द ही उनकी मांगों को पूरा कर देगी। कर्मचारी रातभर पहरा देते हैं।

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शहरी निकाय मंत्री की निकाली शव यात्रा
फोटो नंबर-04
कैथल। मांगो के समर्थन में हड़ताल कर रहे नगर पालिका के सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को विरोध स्वरूप स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। नगर पालिका कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ, युवा क्रांति दल के सदस्यों ने नगर परिषद से लेकर डीसी कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय के गेट पर स्थानीय शहरी निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राम शरण ने की। संचालन वरिष्ठ उप प्रधान राजेंद्र कुमार टांक ने किया। प्रदर्शनकारियों को शिव चरण, जरनैल सिंह, जस्बीर सिंह ने संबोधित किया।
सरकार कर्मचारी विरोधी नीति अपना रही है-रोशन लाल
फोटो नंबर-37
पूंडरी। नगरपालिका कार्यालय के गेट पर अपनी मांगों के समर्थन में पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने केबिनेट मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लाक इकाई प्रधान श्रीभगवान ने किया और मुख्य रूप से बिजली निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान रोशन लाल व अध्यापक संघ के प्रधान कृष्ण करोड़ा ने भाग लिया। सफाई कर्मचारी पालिका कार्यालय में एकत्रित होकर वहां से केबिनेट मंत्री कविता जैन के पुतले को उठाकर मुख्य बाजार से प्रदर्शन करते हुए गिरधर अहलुवालिया चौक पर पहुंचे। जहां पर कर्मचारियों ने पुतले में आग लगाकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर कर्मवीर, रोशन शर्मा, कृष्ण कुमार, सोना देवी, शिक्षा विभाग से अशोक कुमार, सुरेंद्र, जगदीश वकील सिंह, विक्की, विजय व महेंद्र सिंह भी मौजूद थे।


हड़ताली कर्मचारियों ने कैंची चौंक पर जमकर किया हंगामा
फोटो नंबर-13
कलायत। सरकार द्वारा नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों का समाधान न करने से गुस्साए कर्मचारियों ने कैंची चौंक पर मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। नगरपालिका कर्मचारियों व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने मिल कर नगर में प्रदर्शन किया तथा बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प र विरोध स्वरूप पुतला फूंका। इससे पूर्व हड़ताली कर्मचारियों ने नगरपालिका के मुख्य गेट पर ताला लगा कर भी विरोध दर्ज करवाया था। नपा कर्मचारियों की हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था चरमराने के साथ-साथ कार्यालय का काम भी ठप्प हो गया। सीटू नेता कामरेड सत्यवान, कामरेड जसपाल तथा सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान रमेश कोलेखां, राज्य सचिव सुरेश उचाना, वन मजदूर यूनियन हरियाणा के राज्य प्रधान विजय शर्मा, जिला कमेटी नेता धूप सिंह आदि नेताओं ने कहा कि सरकार को झूठ व हठधर्मिता छोडक़र राज्यकारिणी से वार्ता करके मांगो का निपटारा करना चाहिए। हड़ताल व प्रदर्शन में राजकुमार, भुट्टो, अनिल, कृष्ण, सतीश, ऋषिपाल, जगदीश, राजो, सन्तोष, मानपति, रूबी, बीरो, बिमला, मीना, शकुंतला, राजबीर, वीरेन्द्र, अन्य विभागों से रमेश कोलेखां, अजीत सैनी, फूल सिंह, विजय शर्मा, राजा राम सुखदेव, देवीरानी, गीता रानी, राममेहर, नरेन्द्र बुरा, जोगिंदर सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed